एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस गर्लफ्रेंड रिया को ठहरा रहे थे सुसाइड का जिम्मेदार, एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया पर भी सुशांत के फैंस का गुस्सा फूट रहा है. ऐसे में रिया ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए बड़ा कदम उठाया है.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बी टाउन में काफी सारे मुद्दों को हवा मिल रही हैं. सुशांत के फैंस उनकी मौत से बेहद गुस्से में हैं. सुशांत की मौत पर जहां नेपोटिज्स को लेकर काफी सारे सेलेब्स को उनके फैंस गुस्से में लपेट रहे हैं. वहीं अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया पर भी सुशांत के फैंस का गुस्सा फूट रहा है. फैस तो सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाने के साथ साथ उनसे तरह तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं. अब इसी से परेशान होकर रिया ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है.

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के इस आक्रामक व्यवहार से रिया चक्रवर्ती परेशान हो चुकी हैं. यही वजह है कि लोगों के गुस्से से बचने के लिए रिया चक्रवर्ती ने एक अहम कदम उठा लिया है. गुस्साई रिया चक्रवर्ती अपने इंस्टाग्राम की पोस्ट पर कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है. इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों की लिस्ट को भी सीमित कर दिया है ताकि कोई भी उनकी पोस्ट पर कमेंट न कर सके.

दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स रिया को पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. ऐसे में रिया ने ये कदम उठाया है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हो रहे हंगामे को देखकर रिया चक्रवर्ती ने चुप्पी साध ली है. सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बाद उन्होंने किसी भी फैन के किसी भी सवाल का कोई भी जवाब नहीं दिया है.

हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने पुलिस की मदद करने के लिए अपने और सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कई खुलासे किए थे. 9 घंटों तक चली पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने ये बात स्वीकारी थी कि वह सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं.

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीं. इसके दूसरे दिन उनके परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार के लिए मुंबई पहुंचे हुए थे. अभी कुछ दिनों पहले पटना में स्थिोंत उनके घर में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. हाल ही में आए उनकी पोस्टमॉर्टम के रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ कि अभिनेता ने आत्महत्या ही की थी.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह शुद्ध देसी रोमांस, एम.एस धोनी और छिछोरे जैसी कई फिल्म में नजर आ चुके हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी एक और प्रॉपर्टी, राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है जमीन
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी एक और प्रॉपर्टी, राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है जमीन
'सबको खुश देख मुझे सुकून मिलता हैं', रमजान में माही विज ने 'सहर होने को है' टीम के साथ मनाई इफ्तार पार्टी
'सबको खुश देख मुझे सुकून मिलता हैं', रमजान में माही विज ने 'सहर होने को है' टीम के साथ मनाई इफ्तार पार्टी
शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के फैंस के लिए Good News, 'धुरंधर 2' के साथ प्रीमियर होगा 'कॉकटेल 2' का टीजर
शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के फैंस के लिए Good News, 'धुरंधर 2' के साथ प्रीमियर होगा 'कॉकटेल 2' का टीजर
'बैटल ऑफ गलवान' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग
'बैटल ऑफ गलवान' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget