एक्सप्लोरर

Sushant के खाते से मोटी रकम निकालने की होगी जांच, कई लोगों से हो सकती है पूछताछ

सूत्रों का कहना है कि मुंबई पहुंची बिहार की पुलिस टीम सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खाते से निकाली गई मोटी रकम की भी जांच करेगी और इस मामले में कई लोगों से पूछताछ करेगी.

पटना: बिहार पुलिस ने मुंबई में पटना के रहने वाले और बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस मामले में सुशांत के बैंक खाते से निकाले गए रुपयों के मामले की जांच भी करेगी. इस मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ भी कर सकती है. बिहार पुलिस के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम ने बांद्रा के उच्च पुलिस पदाधिकारियों से मुलााकत की है, जिसके बाद उन्हें इस हाईप्रोफाइल मामले में सहयोग दिए जाने का आश्वासन देते हुए उन्हें डीसीपी इंवेस्टिगेशन और डीसीपी क्राइम से मिलने की बात कही गई है.

सूत्रों का कहना है कि मुंबई पहुंची बिहार की पुलिस टीम राजपूत के बैंक खाते से निकाली गई मोटी रकम की भी जांच करेगी तथा इस मामले में कई लोगों से पूछताछ करेगी.

सूत्रों का दावा है कि पुलिस को सही और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस कार्रवाई भी कर सकती है. पुलिस ने इसके अलावा सुशांत के लगातार सिम बदले जाने और उन सभी नंबरों के सीडीआर निकाल कर पड़ताल करने की भी योजना बनाई है.

सूत्रों का कहना है कि मुबई में जो मामला पहले दर्ज किया गया था वह आत्महत्या का है जबकि यहां धोखाधड़ी सहित कई अन्य धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं. बिहार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस उन डॉक्टरों से भी पूछताछ कर सकती है जो सुशांत का इलाज कर रहे थे.

उल्लेखनीय है कि पटना के राजीवनगर थाने में सुशांत के पिता द्वारा 25 जुलाई को दर्ज कराई गई प्राथमिकी में सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती के अलावा इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरिंडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, बेइमानी, बंधक बनाकर रखने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है.

बता दें कि पटना के रहने वाले सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में 14 जून को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.  सुशांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी. हालांकि उन्हें पहचान टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से मिली. इस शो में सुशांत ने लीड रोल अदा किया था. इसके बाद सुशांत ने बड़े पर्दे की तरफ रूख किया और साल 2013 में आई फिल्म 'काई पो चे' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा. सुशांत सिंह राजपूत 'पीके', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'केदारनाथ', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके थे. सुशांत काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके थे. उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे अच्छे एक्टर्स में होती थी. सुशांत सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैन्स के साथ जुड़े रहते थे.

ये भी पढ़ें:

मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस को सुशांत सिंह से जुड़े किसी भी तरह के दस्तावेज़ देने से किया इनकार- सूत्र

सुशांत सिंह राजपूत छोड़ना चाहते थे फिल्म इंडस्ट्री, रिया ने धमकी देकर किया था मना

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget