एक्सप्लोरर

Thalapathy Vijay की Leo लाएगी बॉक्स-ऑफिस पर आंधी! रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमाए 422 करोड़ रुपए?

Thalapathy Vijay's Leo: थलापति विजय की 'लियो' को लेकर खबरें आ रही हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है. जानते हैं फिल्म को यह कमाई कहां से हो रही है.

Thalapathy Vijay's Leo: थलापति विजय की 'लियो' की शूटिंग जल्द खत्म होने वाली है. फिलहाल फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही करोड़ों का बिजनेस करने की खबरों में छाई हुई है. लोकेश कंगराज की यह फिल्म 19 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होगी और फैंस सोशल मीडिया पर लगातार इस फिल्म के अपडेट शेयर कर रहे हैं.

विजय हाल ही में आंध्र प्रदेश में फिल्म की शूटिंग करते हुए स्पॉट हुए थे. वहां फैंस ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए भीड़ लगा दी थी. इन सब के बीच फिल्म ट्रेड लियो के राइट्स और उसकी फीस के बारे में बात कर रहे हैं.

 

220 करोड़ में बिके डिजिटल और म्यूजिक राइट्स

indiatoday.in ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि लियो के डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 220 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं. अब फिल्म के प्रोड्यूसर्स इसके थिएरेटिकल राइट्स पर फोकस कर रहे हैं. पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि फिल्म के कन्नड़ वर्जन  के राइट्स 15 करोड़ रुपए और तेलुगू वर्जन के राइट्स 25 करोड़ रुपए में बेचे हैं.

ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय की वारिसु की थिएरेटिकल राइट्स आंध्र प्रदेश में 18 करोड़ रुपए में बेचे गए थे. चूंकि लियो ज्यादा बड़ी फिल्म है इसलिए इसके लिए मेकर्स 25 करोड़ रुपए मांग रहे हैं. वहीं, कर्नाटक में वारिसु के राइट्स 8 करोड़ में बिके थे तो लियो के वहां 12 करोड़ रुपए में बिकने की संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु में लियो के प्रोड्यूसर्स सेवन स्क्रीन स्टूडियो खुद फिल्म रिलीज करेंगे. वारिसु को तमिलनाडु में 70 करोड़ रुपए में बेचा गया था तो हो सकता है लियो आसानी से 100 करोड़ रुपए तक चली जाए.

रिलीज के पहले ही कमाए इतने

विदेशों में फिल्म के राइट्स 50 करोड़ रुपए में बेचे जा सकते हैं. ऐसे में लियो अपनी रिलीज से पहले आसानी से 422 करोड़ रुपए कमा सकती है. फिल्म का बजट 275 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. अगर यह बजट सही है तो लियो आसानी से मुनाफा कमा सकती है.

यह भी पढ़ें: 

72 Hoorain Trailer: सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बावजूद '72 हूरें' का ट्रेलर रिलीज, जानिए किस सीन की वजह से नहीं मिला सर्टिफिकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

के. भाग्यराज के निधन पर इमोशनल हुए धनुष, शांतनु भाग्यराज को संभालते आए नजर, वीडियो वायरल
के. भाग्यराज के निधन पर इमोशनल हुए धनुष, शांतनु भाग्यराज को संभालते आए नजर, वीडियो वायरल
Maa Inti Bangaaram Day 9 BO: समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटि बंगारम' ने नौवें दिन गाड़े झंडे, कमाया 137 % का प्रॉफिट
समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटि बंगारम' ने नौवें दिन गाड़े झंडे, कमाया 137 % का प्रॉफिट
Saturday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
K Bhagyaraj death: सीएम विजय ने दी के भाग्यराज को अंतिम विदाई, तृषा कृष्णन भी हुईं इमोशनल, कहा- 'एक दिन पहले ही...'
सीएम विजय ने दी के भाग्यराज को अंतिम विदाई, तृषा कृष्णन भी हुईं इमोशनल

वीडियोज

Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत
US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect
Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटिश संसद में पाकिस्तानी मूल की सांसद ने प्रधानमंत्री को कहा झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, किरेन रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
ब्रिटेन में सांसद ने PM को बोला झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
Maa Inti Bangaaram Day 9 BO: समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटि बंगारम' ने नौवें दिन गाड़े झंडे, कमाया 137 % का प्रॉफिट
समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटि बंगारम' ने नौवें दिन गाड़े झंडे, कमाया 137 % का प्रॉफिट
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Video: पहले सेफ्टी फिर रोमांस- सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड लेकर हनीमून मनाने पहुंचा पति- वीडियो वायरल
पहले सेफ्टी फिर रोमांस- सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड लेकर हनीमून मनाने पहुंचा पति- वीडियो वायरल
क्या E20 फ्यूल से घट जाता है गाड़ी का माइलेज, इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
क्या E20 फ्यूल से घट जाता है गाड़ी का माइलेज, इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget