एक्सप्लोरर

बेंगलुरु रेव पार्टी मामले दोषी पाई गईं तेलुगु एक्‍ट्रेस हेमा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Actress Kolla Hema News: बेंगलुरु रेव पार्टी मामले में तेलुगू एक्ट्रेस हेमा को दोषी पाया गया है. केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) ने पूछताछ के बाद 3 जून यानी आज एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया है.

Actress Kolla Hema News: 22 मई को बाहरी इलाके में एक रेव पार्टी आयोजित हुई थी जिसमें लगभग 86 लोग शामिल हुए थे. पुलिस के मुताबिक, इस पार्टी में लगभग सभी लोगों ने नशीली दवाओं का सेवन किया था. कर्नाटक पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स डिवीजन ने वहां छापेमारी की जिसमें कई लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि  सीसीबी ने तेलुगू एक्ट्रेस हेमा के साथ करीब 8 लोगों को नोटिस भेजा था. 

एक्ट्रेस हेमा ने पहले तो इन आरोपों से इंकार कर दिया था लेकिन ब्लड रिपोर्ट में पाया गया कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया था. अब जबकि आरोप साबित हुआ तो पुलिस ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया है. पिछले महीने कर्नाटक में एंटी नारकोटिक्स विंग ने खुलासा किया था कि 30 लोगों के ब्लड सैंपल लेने के बाद जो रिपोर्ट आई उसमें करीब 27 लोगों ने नशीली दवाओं का सेवन किया था. इसकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही गिरफ्तारी चालू हुई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KOLLA HEMA (@hemakolla1211)

बेंगलुरु रेव पार्टी का क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने 20 मई को 'सनसेट टू सनराइज विक्ट्री' नामक रेव पार्टी पर छापामार कार्रवाई की थी. इस पार्टी में आईटी में काम करने वाले लोगों के साथ तेलुगु कलाकार सहित 100 लोग शामिल हुए थे. पार्टी में शामिल होने वाले लोगों द्वारा कथित तौर पर एमडीएमए, कोकीन, गांजा, चरस और अन्य नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया गया था.

एक्‍ट्रेस हेमा के अलावा कुछ और लोग भी सोमवार को अधिकारियों के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए. पुलिस ने कहा कि वह एक्ट्रेस को दूसरा नोटिस जारी करेंगे. हाल ही में सीसीबी की एंटी-नारकोटिक्स विंग ने बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के पास जीएम फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी में छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से नशीले पदार्थ जब्त किए थे.

पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि इस मामले में एक्ट्रेस को बचाने के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में प्रभावशाली लोगों की ओर से दबाव डाला जा रहा है. सूत्रों ने कहा कि जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए लोगों से की जा रही पूछताछ से संभावित ड्रग रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है. पुलिस सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया कि 50 से अधिक पुरुषों और करीब 30 महिलाओं ने पार्टी में नशीली दवाओं का सेवन किया था. एंटी नारकोटिक्स विंग इस मामले की अभी और गहराई कर रही है और भी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी हो रही है.

यह भी पढ़ें: Blockbuster Movies of South Cinema: ये हैं कभी ना भूलने वाली 8 साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्में, ओटीटी पर फटाफट देख लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इरुमुडी' ने पहले दिन तोड़े 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं बड़ी ओपनर
'इरुमुडी' ने पहले दिन तोड़े 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं बड़ी ओपनर
रजनीकांत की 'जेलर 2' का गाना 'अला बोलेलो' रिलीज, आधी उम्र की एक्ट्रेस शामना कासिम ने मचाई धूम
रजनीकांत की 'जेलर 2' का गाना 'अला बोलेलो' रिलीज, आधी उम्र की एक्ट्रेस ने मचाई धूम
तृषा कृष्णन को ट्रोल करने पर भड़कीं संजना गलरानी, थलापति विजय को लेकर कही ये बड़ी बात
तृषा-विजय के सपोर्ट में उतरीं संजना गलरानी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
'गहरा सदमा और दुख...' सौकार जानकी के निधन से टूटे CM विजय, कमल हासन बोले- वो मां बनीं, मैं उनका बेटा
सौकार जानकी के निधन से टूटे CM विजय, कमल हासन बोले- वो मां बनीं, मैं उनका बेटा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget