एक्सप्लोरर

Suriya 44: सूर्या और पूजा हेगड़े की फिल्म का 'रेट्रो' टीजर हुआ रिलीज, दिखा इंटेंस लुक

Retro Teaser: सूर्या और पूजा हेगड़े की फिल्म सूर्या 44 अगले साल रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म का रेट्रो टीजर रिलीज हो गया है. जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.

Retro Teaser: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या और अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या 44’ का टीजर सामने आ चुका है. फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म के टाइटल 'रेट्रो' की घोषणा करते हुए टीजर को दर्शकों के साथ शेयर किया.

सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिनेत्री पूजा हेगड़े मोस्ट-अवेटेड फिल्म से जुड़ी हर एक अपडेट को शेयर करती रहती हैं. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर कर अहम जानकारियां दी.

पूजा हेगड़े ने शेयर किया टीजर

पूजा हेगड़े ने दो मिनट के टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ''इस किरदार में मेरे दिल का एक टुकड़ा है. 'रेट्रो' भावनाओं के उतार-चढ़ाव भरी एक प्रेम कहानी, 'सूर्या 44' का टाइटल टीजर 'रेट्रो' आ चुका है.''


Suriya 44: सूर्या और पूजा हेगड़े की फिल्म का 'रेट्रो' टीजर हुआ रिलीज, दिखा इंटेंस लुक

शेयर किए गए टीजर में पूजा हेगड़े और सूर्या एक तालाब के किनारे बैठे नजर आए. वीडियो में अभिनेत्री एक गांव की लड़की की भूमिका में हैं. वह सूर्या की कलाई पर प्रेमिका के तौर पर रक्षा सूत्र बांधती हैं.

इसके बाद टीजर में सूर्या कहते हैं, ''मैं अपने गुस्से पर काबू रखूंगा, मैं इस पल से सब कुछ पीछे छोड़ दूंगा. मैं मुस्कुराने और खुश रहने की कोशिश करूंगा. मेरे जीवन का उद्देश्य, शुद्ध प्रेम है, केवल शुद्ध प्रेम.''

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'किसी का भाई किसी की जान' फेम पूजा हेगड़े के पास कई खास प्रोजेक्ट हैं. पूजा के पास थलपति विजय के साथ 'थलापति 69' और 'है जवानी तो इश्क होना है' सहित कई अन्य रोमांचक प्रोजेक्ट हैं. अभिनेत्री ने हाल ही में चेन्नई में 'थलपति 69' की शूटिंग शुरू होने की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी.

'थलापति 69' के साथ हेगड़े, विजय के साथ पहली बार ऑनस्क्रीन नजर आएंगी. एच. विनोथ फिल्म के निर्देशक हैं और निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण ने किया है.

साउथ सुपरस्टार सूर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार 'कंगुवा' में नजर आए थे. फिल्म में अभिनेता के साथ वर्सेटाइल बॉबी देओल विलेन की भूमिका में थे.

ये भी पढ़ें: Pushpa 2 Box Office Collection Day 21: 'पुष्पा 2' ने आज बनाया 'सचिन तेंदुलकर' रिकॉर्ड, सालों बाद भी तोड़ना होगा मुश्किल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धुरंधर' से भी ज्यादा खतरनाक है यश की 'टॉक्सिक', UK सेंसर बोर्ड ने दी एडल्ट रेटिंग
'धुरंधर' से भी ज्यादा खतरनाक है यश की 'टॉक्सिक', UK सेंसर बोर्ड ने दी एडल्ट रेटिंग
Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम
बारिश के चलते कैंसल हुई शूटिंग तो पेरेंट्स संग सोए विजय देवरकोंडा, रश्मिका ने खींची फोटो
बारिश के चलते कैंसल हुई शूटिंग तो पेरेंट्स संग सोए विजय देवरकोंडा, रश्मिका ने खींची फोटो
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget