एक्सप्लोरर

Salaar Second Day Advance Booking: दूसरे दिन भी धांसू कलेक्शन करने के लिए 'सालार' ने कसी कमर! एडवांस बुकिंग में ही छाप लिए इतने नोट

Salaar Second Day Advance Booking: 'सालार' बॉक्स ऑफिस पर 95 करोड़ की ओपनिंग करके इस साल की हाइएस्ट ओपनर बन गई है. दावा ये भी किया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 116 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करेगी.

Salaar Second Day Advance Booking: साउथ सुपरस्टार और पैन इंडिया एक्टर प्रभास की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धुआंधार कलेक्शन कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर 95 करोड़ की ओपनिंग करके फिल्म इस साल की हाइएस्ट ओपनर बन गई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि 'सालार' पहले दिन 116 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करके इतिहास रचेगी.

पहले दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों के साथ ही अब दूसरे दिन के एडवांस बुकिंग कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के दूसरे दिन के लिए 'सालार' ने अब तक 5,88,316 (4 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक) टिकट बेच लिए हैं. इसी के साथ प्रभास की फिल्म ने अब तक 12.77 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Paytm Entertainment (@paytmtickets)

क्या है 'सालार' की कहानी?
'सालार' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रही है. फिल्म की स्टोरी से लेकर एक्शन सीक्वल्स तक दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. 'सालार' में प्रभास लीड एक्टर के रोल में दिखाई दिए हैं तो वहीं श्रुति हासन ने लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया है. डायरेक्टर प्रशांत नील ने 'सालार' में एक अलग दुनिया दिखाई है जिसमें दो दोस्तों का एक-दूसरे के लिए समर्पन और गद्दी के लिए मार-धाड़ दिखाई गई है.

'सालार' की चपेट में आई 'डंकी'!
प्रभास की फिल्म शाहरुख खान की 'डंकी' के ठीक एक दिन बाद रिलीज हुई है. ऐसे में 'डंकी' कहीं न कहीं 'सालार' के साथ क्लैश कर गई है जिसके चलते फिल्म पर असर देखने को मिल रहा है. हालांकि शाहरुख खान की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक 9 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए है.

ये भी पढ़ें: 'फाइटर' का दूसरा गाना 'इश्क जैसा कुछ' हुआ रिलीज! ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जबरदस्त केमिस्ट्री ने जीता दिल

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

426 करोड़ कमाकर भी सिर्फ 21% प्रॉफिट ही कमा पाई है 'जेलर 2', जानें 15वें दिन का कलेक्शन
426 करोड़ कमाकर भी सिर्फ 21% प्रॉफिट ही कमा पाई है 'जेलर 2', जानें 15वें दिन का कलेक्शन
3 महीने, 3 फिल्में, धमाल मचाने आ रहीं साई पल्लवी, 'रामायण' के बाद इन फिल्मों से लूटेगी महफिल
3 महीने, 3 फिल्में, 'रामायण' के बाद इन फिल्मों से धमाल मचाएंगी साई पल्लवी
'रामायण' की 'सीता' साई पल्लवी को कैसा पति चाहिए? अमिताभ बच्चन ने पूछा तो खोला राज
'रामायण' की 'सीता' साई पल्लवी को कैसा पति चाहिए? अमिताभ के सामने खोला राज
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget