एक्सप्लोरर

Salaar OTT Release: 'सालार' की OTT रिलीज की भी आ गई डिटेल्स, जानिए- कब और कहां देख सकेंगे प्रभास की ये शानदार फिल्म

Salaar: प्रभास-स्टारर सालार आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. वहीं फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी डिटेल्स आ गई हैं.

Salaar OTT Release: प्रभास-स्टारर सालार: पार्ट 1 -सीजफायर आज सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है. प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन दर्शको से बेहद जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही प्रशांत नील निर्देशित इस फिल्म की ओटीटी रिलीज के बारे में भी कीँ जानकारी साने आ गई है. चलिए यहां जानते हैं ये तेलुगु एक्शन फिल्म ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी ‘सालार’
‘सालार’ ने सिनेमाघरों में आते ही गदर काट दिया है. रिलीज के पहले दिन देशभर के सिनेमाघरो में फिल्म के तमाम शोज हाउसफुल जा रहे है और लोग ‘सालार’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोगों ने तो इसे प्रभास की अब तक की बेस्ट फिल्म करार दिया है. इन सबके बीच अब ‘सालार’ की ओटीटी रिलीज को लेकर कईं रिपोर्ट्स भी वायरल हो रही हैं.

 ऐसे में इन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो  सालार का डिजिटल डेब्यू ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स पर होगा. हालांकि फिल्म के मेकर्स द्वारा अभी तक ओटीटी रिलीज की डेट अनाउंस नहीं की गई है. वहीं बता दें कि नेटफ्लिक्स सभी भाषाओं के लिए सालार का स्ट्रीमिंग पार्टनर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के आठ हफ्ते के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी. इसके अलावा, जहां तक ​​फिल्म के सैटेलाइट पार्टनर का सवाल है, यह टेलीविजन पर स्टार मां पर प्रदर्शित होगी.

‘सालार’ को मेकर्स ने मोटी रकम में बेचा है
इससे पहले, ये रिपोर्ट्स भी आई थीं कि फिल्म के ओटीटी राइट्स स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को मोटी कीमत पर बेचे गए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इसके राइट्स 162 करोड़ रुपये में बेचे है, इसी के साथ सालार ओटीटी पर सबसे ज्यादा अमाउंट में खरीदी गई साउथ की पहली फिल्म बन गई है.

‘सालार’ को सीबीएफसी से मिला है 'ए' सर्टिफिकेट
होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागांदुर द्वारा प्रोड्यूस ‘सालार’ में पहली बार डायरेक्टर प्रशांत नील और पैन-इंडिया स्टार प्रभास ने काम किया है. इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ किया गया है. इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे और 55 मिनट है और इसे सीएफबीसी ने ए सर्टिफिकेट दिया है.  फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू ने अहम रोल प्ले किया है. 

यह भी पढ़ें: 'डंकी' के बाद इस फिल्म से दहाड़ मारने आ रहे Shah Rukh Khan! किंग खान ने किया खुलासा

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Jana Nayagan Release: थलापति विजय की 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, रिलीज डेट भी कंफर्म
थलापति विजय की 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, रिलीज डेट भी कंफर्म
इंडिया की पहली फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइटर बनीं रश्मिका मंदाना, 'मैसा' के लिए पानी में 20 घंटे की शूटिंग
इंडिया की पहली फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइटर बनीं रश्मिका मंदाना, 'मैसा' के लिए पानी में 20 घंटे की शूटिंग
Lenin First Review: ब्लॉकबस्टर होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन'! धांसू है फिल्म का पहला रिव्यू
ब्लॉकबस्टर होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन'! धांसू है फिल्म का पहला रिव्यू

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget