'जेलर 3' की तैयारी शुरू? रजनीकांत की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट
Jailer 3 Updates: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के रिलीज होते ही इसके थ्रीक्वल की चर्चा जोरों पर है. ऐसे में अब इसकी तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा हिंट मिल गया है, चलिए बताते हैं क्या.

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म 'जेलर 2' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है और इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. इसकी शुरुआत भी शानदार और पावरफुल रही है, जिसके बाद फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी चर्चा हो रही है. ऐसे में अब 'जेलर 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.
दरअसल, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का एंडिंग इतनी कमाल की बताई जा रही है कि इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. वहीं, फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है, जिसे सलमान खान के 'चुलबुल पांडे' से जोड़ा जा रहा है. फिल्म की एंडिंग में इसके थ्रीक्वल का बड़ा हिंट मिलता है.
क्या है 'जेलर 3' का हिंट?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'जेलर' की एंडिंग ऐसी रही थी कि इससे ऐसा कोई संकेत नहीं मिलता था कि फिल्म का सीक्वल आएगा. लेकिन 'जेलर 2' की एंडिंग तीसरे पार्ट के लिए प्रॉमिसिंग के साथ होती है, जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि फिल्म के क्लाइमैक्स ने 'जेलर 3' के लिए बड़ा हिंट दे दिया है. मूवी के आखिरी सीन में विजय सेतुपति नजर आते हैं, जिसे ऑडियंस काफी पसंद करती है. इसके बाद से ही माना जा रहा है कि फिल्म की थ्रीक्वल की तैयारी शुरू हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे अभिनेता इमरान खान, 'लीव इंडिया' नोटिस को देंगे कानूनी चुनौती
हालांकि, 'जेलर 3' को लेकर मेकर्स की ओर से कोई भी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है और ना ही अभी तक ये तक बताया गया कि मेकर्स इस पर कबसे काम शुरू करेंगे. लेकिन दर्शक अभी से फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए एक्साइटेड हो गए हैं. उनका मानना है अगर हिंट दिया है तो फिल्म का अगला पार्ट जरूर आएगा. खैर अब वो तो ऑफिशियल ऐलान होने के बाद ही साफ हो पाएगा.
'जेलर 2' के बारे में
बहरहाल, 'जेलर 2' के बारे में बात की जाए तो ये फिल्म केवल रजनीकांत की वजह से ही नहीं चर्चा में है. बल्कि फिल्म की स्टार कास्ट इतनी दमदार है, जिसकी वजह से भी काफी सुर्खियों में है. फिल्म में विद्या बालन ने लीड रोल प्ले किया है. इसमें ऋतिक रोशन के साथ ही जैकी श्रॉफ ने भी कैमियो किया है. आपको बता दें कि इसे हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया है. रजनी फैंस नॉर्थ इंडिया में भी हैं, जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिख रहा है.





















