एक्सप्लोरर

Salaar Release Date: 'आदिपुरुष' के बाद प्रभास के फैंस को मिला एक और तोहफा, इस दिन बड़े पर्दे पर हुंकार भरेगी 'सालार'

Salaar Release Date: प्रभास की नई फिल्म सालार की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. ये मूवी सितंबर के महीने में थिएटर्स में रिलीज होगी.

Salaar Release Date: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की रिलीज डेट  सामने आ चुकी है. इसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच प्रभास की फिल्म सालार (Salaar) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. ये मूवी सितंबर के महीने में सिनेमाघरों मे दस्तक देगी. इसमें प्रभास एक अलग अवतार में दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे.

इस दिन रिलीज होगी प्रभास की फिल्म सालार

'सालार' नाम के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें प्रभास इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी गई. बताया गया कि प्रभास की फिल्म सालार 28 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

प्रभास के अपोजिट दिखेंगी श्रुति हासन

वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सबसे ज्यादा वायलेंट शख्स जल्द ही 28 सितंबर, 2023 को आपके होश उड़ाने के लिए पूरे पैकेज के साथ आ रहा है'. फिल्म की रिलीज डेट सामने आते ही प्रभास के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. फिल्म में लीड रोल प्रभास निभा रहे हैं और उनके अपोजिट श्रुति हासन नजर आएंगी.

प्रभास की फिल्म सालार को प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इससे पहले 'केजीएफ चैप्टर 1' और 'केजीएफ चैप्टर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. HombaleFilms इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है. 

इस दिन रिलीज होगी 'आदिपुरुष'

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है. ये मूवी 16 जून, 2023 को 3डी फॉर्मेट में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आएंगे. सैफ अली खान रावण के किरदार में दिखेंगे. वहीं, सनी सिंह ने लक्ष्मण तो कृति सैनन ने सीता का रोल प्ले किया है. इस मूवी के डायरेक्टर ओम राउत हैं, जो अजय देवगन की सुपरहिट 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' का निर्देशन कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- रवीना टंडन को मिला पद्म श्री अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, '2.0' को दी मात, बनी तमिल की सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, '2.0' को दी मात, बनी तमिल की सबसे बड़ी फिल्म
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
रजनीकांत की 'जेलर 2' का 11वें दिन भी कहर, धमाकेदार हुई कमाई, कॉलीवुड का बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
रजनीकांत की 'जेलर 2' का 11वें दिन भी कहर, धमाकेदार हुई कमाई
नागार्जुन की 'इटलु अर्जुन' की रिलीज टली, अनीश-अनस्वरा की फिल्म का इंतजार बढ़ा
नागार्जुन की 'इटलु अर्जुन' की रिलीज टली, अनीश-अनस्वरा की फिल्म का इंतजार बढ़ा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget