एक्सप्लोरर

Thammudu को सेंसर बोर्ड से मिला है 'ए' सर्टिफिकेट, बहुत ज्यादा मारधाड़ एक्शन दिखने वाला है पर्दे पर

Film Thammudu Got 'A' Certificate : साउथ एक्टर नीतीन की अपकमिंग फिल्म को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट मिला है. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के साथ की.

Film Thammudu Got 'A' Certificate : डायरेक्टर श्रीराम वेणु की अपकमिंग फिल्म ‘थम्मुडु’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से मंजूरी मिल चुकी है. एक्टर नितिन स्टारर एक्शन फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज देगी.

फिल्म के एक्टर ने एक्स पर शेयर की खुशखबरी

फिल्म के निर्माता श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, “एक्शन, रोमांच और जोश से भरी ‘थम्मुडु’ को सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म का उद्देश्य और वादा इसे खास बनाता है.”

एक्टर नितिन ने 'एक्स' पर लिखा, “थम्मुडु को सेंसर से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है.”

एक्ट्रेस लया की हो रही फिल्म में धमाकेदार वापसी

‘थम्मुडु’ को लेकर प्रशंसक उत्साहित हैं. यह फिल्म अभिनेत्री लया की बड़े पर्दे पर वापसी है. लया ने पिछले हफ्ते अपने हिस्से की डबिंग पूरी की थी. वह फिल्म में 'झांसी किरणमयी' की भूमिका में हैं.

फिल्म मेकर्स ने हाल ही में टीजर जारी किया, जिसमें नितिन का किरदार सामने आया. फिल्म में एक्टर एक प्रशिक्षित तीरंदाज की भूमिका में हैं.

फिल्म में दिखेंगे कई खतरनाक किरदार

अपकमिंग फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो यह एक भाई और उसकी बहन के बीच के रिश्ते पर आधारित है, जो अपने वादे को निभाने की कोशिश करता है. कहानी अंबरागोडुगु नामक जगह पर सेट है. फिल्म में कई खतरनाक किरदार हैं.

फिल्म के टीजर ने पहले ही फैंस को कर दिया दीवाना

टीजर में यह भी सामने आया कि खतरनाक जगह पर नितिन की बहन और उसका बच्चा फंस जाते हैं, जिन्हें निकालना किसी चुनौती से कम नहीं. लोग नितिन की सुरक्षा के लिए उसे वहां से दूर रहने की सलाह देते हैं. टीजर का अंत नितिन के दमदार डायलॉग से होता है, जिसमें वह कहता है, “अगर तुम अपना वादा नहीं निभा पाते, तो जिंदा होने पर भी मरे हुए माने जाते हो. अगर वादा निभा लिया, तो मरने के बाद भी जिंदा रहते हो.”

फिल्म में दिखेंगे कई बड़े सितारे

नितिन और लया के अलावा, फिल्म में सप्तमी गौड़ा, सौरभ सचदेव, स्वसिका, हरि तेजा, श्रीकांत अय्यर, टेम्पर वामशी, चम्मक चंद्रा और वर्षा बोल्लम्मा जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्माण राजू-शिरीष ने किया है. संगीत बी. अजनीश लोकनाथ ने दिया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी के.वी. गुहान, समीर रेड्डी और सेतु ने की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'द वन' ने तोड़ा दम, 'हनुमान अंश' का महा चमत्कार उडा़ देगा होश
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'द वन' ने तोड़ा दम
25 साल के करियर में नहीं दी एक भी FLOP, देखें एसएस राजामौली की टॉप-5 ब्लॉकबस्टर फिल्में
25 साल में नहीं दी एक भी FLOP, देखें एसएस राजामौली की टॉप-5 ब्लॉकबस्टर फिल्में
'भारत कोई कॉलोनी नहीं है....', एलन मस्क पर फूटा कमल हासन का गुस्सा, कंगना रनौत ने किया सपोर्ट
'भारत कोई कॉलोनी नहीं है....', एलन मस्क पर फूटा कमल हासन का गुस्सा, कंगना रनौत ने किया सपोर्ट
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget