एक्सप्लोरर

Maharaja OTT Release: विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा किस ओटीटी पर होगी रिलीज, कंफर्म न्यूज आई सामने

Maharaja OTT Release: विजय सेतुपति की आने वाली फिल्म महाराजा इस वक्त सुर्खियों में है. मेकर्स ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि आखिर महाराजा किस ओटीटी पर रिलीज हो रही है.

Maharaja OTT Release: विजय सेतुपति साउथ के अलावा अब बॉलीवुड में भी काफी मशहूर हो चले हैं. बॉलीवुड में उन्होंने जवान, फर्जी और मेरी क्रिसमस जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं. तमिल सिनेमा के अभिनेता को उनके हर रोल में अलग क्रिएटिविटी के लिए जाना जाता है. अब विजय सेतुपति की आने वाली फिल्म महाराजा इस वक्त सुर्खियों में है और चर्चा बटोर रही है. हाल ही में इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट के बारे में भी पता चल गया है. 

किस ओटीटी पर रिलीज होगी महाराजा
मेकर्स ने 5 जून को इस फिल्म के थिएटर्स में रिलीज होने की घोषणा की थी. महाराजा 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इससे पहले फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है. फिल्म रिलीज होने से पहले ही लोगों ने उल्टी गिनती शुरू कर दी है. विजय सेतुपति ने खुद इंस्टाग्राम पर फिल्म रिलीज डेट का खुलासा करते हुए पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि महाराजा 14 जून को रिलीज हो रही है. इसके अलावा ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें कहा गया है कि फिल्म निर्माताओं ने विजय सेतुपति की फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स को बेच दिए हैं. 

कैसा है महाराजा का ट्रेलर
बता दें कि कुछ दिन पहले रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसकी शुरुआत विजय सेतुपति के किरदार से होती है, जो पुलिस स्टेशन में खुद को महाराजा बताता है. वह के.के. नगर का एक नाई है और चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने आता है. वह इस बात का दावा करता है कि किसी ने उसके घर में घुसकर उसकी 'लक्ष्मी' चुरा ली है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay Sethupathi (@actorvijaysethupathi)

तमाम कोशिशों के बावजूद, पुलिस यह पता नहीं लगा पाती है कि 'लक्ष्मी' का क्या मतलब है. हालांकि इससे यह तो साफ हो जाता है कि 'लक्ष्मी' न तो पैसा है, न सोना, न ही कोई दस्तावेज या फिर कोई दूसरी बेशकीमती चीज. जब विजय सेतुपति यह समझाने की कोशिश करते हैं कि 'लक्ष्मी' न तो उसकी पत्नी है और न ही उसकी बेटी. इसके बाद पुलिस की शंका बढ़ जाती है. पुलिस मानती है कि महाराजा चोरी की रात हुई किसी जरूरी बात को छिपा रहे हैं. 

महाराजा स्टारकास्ट
इस फिल्म में ममता मोहनदास, नट्टी (नटराज), भारतीराजा, अभिरामी, सिंगमपुली, अरुलदोस, मुनीशकांत, विनोद सागर, बॉयज मणिकंदन, कल्कि और सचाना नामीदास जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. इसके अलावा सेतुपति और अनुराग कश्यप भी इसमें शामिल हैं. फिल्म के निर्देशक निथिलन समीनाथन और सुधन सुंदरम हैं. 

यह भी पढ़ें: Bade Miyan Chote Miyan OTT Rights: ओटीटी पर कितने करोड़ में बिकी 'बड़े मियां छोटे मियां'? फ्लॉप फिल्म के लिए नेटफ्लिक्स ने कितना खर्च किया, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 4 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 4 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Jana Nayagan Advance Booking Day 1: धुआंधार हो रही 'जना नायकन' की एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों, बना दिया इतना तगड़ा रिकॉर्ड
धुआंधार हो रही 'जना नायकन' की एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों
'हर फ्रेम में जादू है...' 'रामायण' का ट्रेलर देख उड़े 'जवान' डायरेक्टर एटली के होश, कहा- कमाल की कारीगरी है
'रामायण' का ट्रेलर देख उड़े 'जवान' डायरेक्टर एटली के होश, कहा- कमाल की कारीगरी है
ममूटी और धनुष ने साथ में मनाया नेशनल अवॉर्ड जीतने का जश्न, सेट पर काटा केक, देखें तस्वीरें
Photos: ममूटी और धनुष ने साथ में मनाया नेशनल अवॉर्ड जीतने का जश्न, सेट पर काटा केक

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
Embed widget