एक्सप्लोरर

Happy Birthday Ajith Kumar: तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार की ये हैं लेटेस्ट फिल्में और अपकमिंग मूवीज

Happy Birthday Thala Ajith: साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर के स्पेशल डे पर उन्हें फैंस और तमाम सेलेब्स खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Happy Birthday Thala Ajith: तमिल सुपरस्टार अजित कुमार उर्फ ​​थाला आज 1 मई को अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अमरावती में अपनी शुरुआत करने के बाद से, कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास जगह बनाई है. फैंस अजीत के स्टाइल और उनकी दमदार एक्टिंग के दीवाने हैं. अजित कुमार ने अपने अब तक के करियर में ‘वली’, ‘मुगावरी’ और ‘बिल्ला’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं.

अजीत एक शानदार एक्टर तो हैं हीं वहीं वे मल्टी टैंलेंटेड हैं.वे प्लेन उड़ा सकते हैं, टेस्टी खाना बना सकते हैं, राइफल शूटिंग चैंपियन हैं और यहां तक ​​कि अंतरराष्ट्रीय फॉर्मूला 1 रेस में भी भाग ले चुके हैं. एक बड़े स्टार होने के बावजूद, एक्टर अपनी निजी जिंदगी में प्राइवेसी रखना पसंद करते हैं.चलिए एक्टर के बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनकी कौन-कौन सी नई फिल्में आने वाली हैं.

अजीत कुमार की ये है लेटेस्ट मूवी और अपकमिंग फिल्में

वलीमाई (2022)- एच. विनोथ द्वारा निर्देशित अजित कुमार की 60वीं फिल्म वलीमाई बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. एक्शन से भरपूर इस थ्रिलर को प्रशंसकों और आलोचकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. कुमार ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ अपने पावरफुल सामाजिक संदेश के लिए खूब तारीफ बटोरी थी.

थुनिवु (2023)- एच विनोथ निर्देशित फिल्म थुनिवु में भी अजित कुमार ने अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया, फिल्म में उन्होंने रहस्यमयी किरदार निभाया था जो प्राइवेट बैंकों में डकैती रोकता है. इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया.

विदा मुयार्ची (2024)-अजित कुमार की अब जल्द ही विदा मुयार्ची फिल्म आने वाली है. एक्टर इन दिनों त्रिशा, अर्जुन सरजा, रेजिना कैसेंड्रा और आरव के साथ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. मगिज़ थिरुमेनी द्वारा निर्देशित, अपकमिंग थ्रिलर 2024 की दूसरी छमाही में रिलीज़ होने की उम्मीद है. दिलचस्प बात यह है कि 50 साल की उम्र में भी, कुमार ने बिना बॉडी डबल का इस्तेमाल किए खतरनाक स्टंट किए हैं

गुड, बैड, अग्ली (2025)- माइथ्री मूवी मेकर्स ने पिछले साल अजित कुमार की 63वीं फिल्म 'गुड बैड अग्ली' की अनाउंसमेंट की थी. फिल्म का निर्देशन अधिक रविचंद्रन द्वारा किया जाएगा, देवी श्री प्रसाद इस प्रोजेक्ट में म्यूजिक देंगे. गुड बैड अग्ली की शूटिंग जून 2024 में शुरू होगी और पोंगल 2025 के खास मौके पर ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें:  फायरिंग कांड के बाद लंदन पहुंचे सलमान खान, ब्रिटेन MP बैरी गार्डिनर ने शेयर की तस्वीरें, बोले- 'टाइगर जिंदा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenin First Review: ब्लॉकबस्टर होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन'! धांसू है फिल्म का पहला रिव्यू
ब्लॉकबस्टर होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन'! धांसू है फिल्म का पहला रिव्यू
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Jana Nayagan Release Date: आ गई थलपति विजय की 'जन नायकन' की रिलीज डेट! इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आ गई थलपति विजय की 'जन नायकन' की रिलीज डेट! इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'स्पिरिट' से आया बड़ा अपडेट, प्रभास ने शुरू की इंटेंस एक्शन सीन्स की शूटिंग
'स्पिरिट' से आया बड़ा अपडेट, प्रभास ने शुरू की इंटेंस एक्शन सीन्स की शूटिंग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget