एक्सप्लोरर

रोहित शेट्टी के बर्थडे पर होगा Sooryavanshi की रिलीज डेट की आधिकारिक ऐलान

Sooryavanshi Release Date: ऐसी खबरें थीं कि 'सूर्यवंशी' 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं होगा. अब एबीपी न्यूज़ को इस फिल्म की रिलीज को लेकर पुख्ता जानकारी हाथ लगी है. जानिए

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर और रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर माना जा रहा था कि ये फिल्म एक साल के लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार 2 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. देशभर के सिनेमा मालिकों और वितरकों से फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स की बातचीत भी हो रही थी. ऐसे में बस फिल्म को रिलीज किये जाने की तारीख का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया जाना बाकी था.

मगर अब एबीपी न्यूज़ को इस बात की पुख्ता जानकारी हाथ लगी है कि 'सूर्यवंशी' 2 अप्रैल को भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की जाएगी. फिल्म‌ से जुड़े एक विश्वस्त सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि फिल्म की रिलीज की तारीख का अधिकारिक ऐलान रोहित शेट्टी के जन्मदिन यानी 14 मार्च किया जाएगा.

एबीपी न्यूज़‌ को यह जानकारी भी हाथ लगी है कि 14 मार्च को रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर अक्षय कुमार खुद ही सोशल मीडिया पर 'सूर्यवंशी' की रिलीज की नई तारीख का ऐलान कर सकते हैं. 

रोहित शेट्टी के बर्थडे पर होगा Sooryavanshi की रिलीज डेट की आधिकारिक ऐलान

फिल्म से जुड़े एक विश्वस्त सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर 'सूर्यवंशी' को 2 अप्रैल को नहीं रिलीज किये जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और मुम्बई में एक बार फिर से तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते फिल्म के मेकर्स को एक बार फिर से फिल्म की रिलीज की तारीख को बदलने पर मजबूर कर दिया है. महाराष्ट्र और खासकर मुम्बई में कोरोना के एक बार फिर से तेजी से बढ़ते मामलों से मेकर्स को अब इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं एक बार फिर से लॉकडाउन या फिर कर्फ्यू लगाने की नौबत न आए. ऐसे में सिनेमाघर प्रभावित होंगे तो रिलीज की जानेवाली फिल्मों के कारोबार पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

रोहित शेट्टी के बर्थडे पर होगा Sooryavanshi की रिलीज डेट की आधिकारिक ऐलान

यूं तो केंद्र सरकार ने जनवरी महीजे में ही देशभर के सिनेमाघरों में किसी भी शो में 50 फीसदी दर्शकों के साथ ही फिल्म दिखाने की पाबंदी को हटाने की इजाजत दे दी थी. मगर महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र द्वारा मिली इस इजाजत पर कोई अधिसूचना जारी नहीं की थी. ऐसे में देश के कई राज्यों समेत महाराष्ट्र में अभी भी 50 फीसदी दर्शकों के साथ ही फिल्म दिखाने का नियम लागू है. 'सूर्यवंशी' के निर्माताओं को इस बात की भी चिंता सता रही है कि अगर सिनेमाघरों को 2 अप्रैल तक भी 100 फीसदी दर्शकों के साथ फिल्म देखने की अनुमति नहीं मिली तो ऐसे हालात में फिल्म को रिलीज करने का खामियाजा मेकर्स को उठाना पड़ सकता है क्योंकि इससे सीधे तौर पर फिल्म‌ की कमाई पर असर पड़ेगा.

उल्लेखनीय है कि 'सूर्यवंशी' को साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज किये जाने का ऐलान किया गया था. बाद में सलमान खान की 'राधे' से होनेवाली सीधी टक्कर से बचने के लिए इस फिल्म की तारीख को प्री-पोन कर दिया गया और फिर ये फिल्म 24 मार्च , 2020 को रिलीज की जानी थी. मगर कोरोना महामारी के चलते ऐसा हो न सका.

अब देखना होगा की 14 मार्च को रोहित शेट्टी के 48वें जन्मदिन के मौके पर 'सूर्यवंशी' की रिलीज करने की कौन-सी नई तारीख का ऐलान किया जाता है.

यह भी पढ़ें-

दूसरे बेटे के जन्म के बाद बेगम Kareena Kapoor को इतने करोड़ की कार गिफ्ट में देंगे Saif Ali Khan, टेस्ट ड्राइव की तस्वीरें आईं सामने

दूसरे बेटे के जन्म के बाद बेगम Kareena Kapoor को इतने करोड़ की कार गिफ्ट में देंगे Saif Ali Khan, टेस्ट ड्राइव की तस्वीरें आईं सामने

काजोल की बहन Tanishaa Mukerji की हॉट तस्वीरें आईं सामने, मालदीव के बीच पर दोस्तों संग कर रही हैं मस्ती

 
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
17 साल बाद फिर रिलीज हो रही है 3 इडियट्स, जानें कब दस्तक देगी 400 करोड़ी फिल्म? 'मिर्जापुर' से होगी टक्कर
17 साल बाद फिर रिलीज हो रही 3 इडियट्स, 'मिर्जापुर' से होगी 400 करोड़ी फिल्म की टक्कर

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget