एक्सप्लोरर

दिव्यांग बच्चे ने मुंह से पेंट ब्रश पकड़कर बनाया सोनू सूद का स्कैच, भावुक होकर बोले अभिनेता- जल्द मिलता हूं

सोनू सूद ने पेंट ब्रश का इस्तेमाल करते और पेंटिंग बनाते इस बच्चे का वीडियो शेयर किया है साथ ही जल्म मिलने की बात भी कही है.

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का एक दिव्यांग बच्चे ने स्कैच बनाया है जिसके देखकर एक्टर काफी भावुक हो गए हैं. अपना स्कैच बनाते इस बच्चे का वीडियो सोनू सूद ने इंटाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है. इसके साथ ही कैप्शन में सोनू सूद ने अपने भावनाएं बया की हैं. इतना ही नहीं वीडियो शेयर करते हुए सोनू सूद ने मधु से जल्द मिलने की भी बात कही.

सोनू सूद का पोस्ट

सोनू सूद ने मुंह से पेंट ब्रश का इस्तेमाल करते और पेंटिंग बनाते इस बच्चे का वीडियो शेयर किया है और लिखा, "दिल का छू गया. आपसे जल्द मुलाका होगी प्यारे बच्चे." सोनू सूद ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इसके साथ ही सोनू का ये पोस्ट भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है. कमेंट बॉक्स में फैंस जहां इस बच्चे की खूब तारीफें कर रहे हैं तो वहीं सोनू सूद की भी काफी सराहना की जा रही है.

View this post on Instagram
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

बच्चे के साथ हुआ हादसा

एक हादसे में अपने हाथ और पैर दोनों गंवा चुके नौ साल के छोटे से बच्चे मधु कुमार अपने जज़्बे और कुछ कर गुज़रने की ज़िद से आज बड़े बड़ों के लिए प्रेरणा का ज़रिया बन गए हैं. मधु तेलंगाना के मेडक ज़िला के रहने वाले हैं. उनकी कहानी इन दिनों लोगों के दिलों को छू रही है. हाथ और पैर खोने के बावजूद मधु अपने मुंह से पेंट ब्रश का इस्तेमाल करते हैं और शानदार पेंटिंग बनाते हैं.

मधु पिछले साल एक हादसे का शिकार हो गए थे. उन्होंने बताया, "मैं छठी कक्षा में हूं और मैं खुश हूं कि पिछले साल हुए एक्सिडेंट के बाद अब मैं पेंटिंग करना सीख गया हूं. मैंने उम्मीद खो दी थी और कई लोगों ने मेरी मदद की. और अब मैं कई लोगों के लिए प्रेरणा का ज़रिया बन गया हूं."

आपको बता दें कि मधु अपनी कला से कई बड़े फिल्मी सितारों का ध्यान भी अपनी ओर खींच रहे हैं. हाल ही में उन्होंने सोनू सूद का एक स्केच बनाया, जिसकी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई. अब सोनू ने भी अपने इंस्टाग्राम पर मधु के वीडियो को शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए सोनू सूद ने मधु से जल्द मिलने की भी बात कही.

कैसे हुआ हादसा

दरअसल मधु पिछले साल 15 सितंबर को अपने घर की छत पर खेल रहे थे. एक लोहे की रोड पावर लाइन की संपर्क में आकर मधु से टकरा गई, जिससे उसे अपने अंगों को खोना पड़ा.

इस हादसे के बाद एक कलाकार समुद्रला हर्षा ने मधु को मुंह से स्केच सिखाने का ऑफर दिया. हर्षा ने कहा, "मैंने उसे मुंह के इस्तेमाल से पेंट करना सिखाया. मेरा मानना है कि उसने अपने अंगों को खोया है, कला के प्रति अपने जज़्बे को नहीं. आज मधु कुमार इस जेनरेशन के लोगों के लिए एक मॉडल और प्रेरणा का ज़रिया है.

ये भी पढ़ें:

In Pics: कंगना रनौत ने पहनी इतनी सस्ती टी-शर्ट, इंप्रेस हुए फैंस कर रहे हैं खूब तारीफ

Honeymoon: शादी के बाद युजवेंद्र और धनश्री के हनीमून की तस्वीरें वायरल, कभी मस्ती को कभी रोमांस में डूबा दिखा कपल

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
'शादी नहीं करना लेकिन मां बनना है...', आम्रपाली दुबे के फैसले पर बोले पापा- 'समाज का क्या?'
'शादी नहीं करना लेकिन मां बनना है...', आम्रपाली दुबे के फैसले पर बोले पापा- 'समाज का क्या?'
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget