एक्सप्लोरर

मुंबई में उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पहुंचे अभिनेता सोनू सूद, मुलाकात के बाद कहा- मजदूरों की मदद करता रहूंगा

सीएम उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य के साथ सीएम के घर- मातोश्री में 40 मिनट तक बैठक की. बैठक दौरान प्रवासियों की कठिनाइयों को लेकर चर्चा हुई.

अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ शिव सेना के प्रवक्ता संजय राउत के निशाना साधने के बाद अभिनेता ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य के साथ सीएम के घर- मातोश्री में 40 मिनट तक बैठक की. अभिनेता और मुख्यमंत्री के बीच इस बैठक में कांग्रेस विधायक असलम शिख के साथ थे. बैठक में शिवसेना द्वारा प्रवासियों के साथ काम करने के बारे में पूछे जाने के बाद सोनू सूद ने कहा, "कोई गलतफहमी नहीं थी. हम सभी इसके लिए मिलकर काम करना चाहते हैं."

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मिलने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने कहा, ''हमें उन सभी लोगों का समर्थन करना है जो पीड़ित हैं और जिन्हें हमारी जरूरत है. मैं तब तक ये काम जारी रखूंगा जब तक कि आखिरी प्रवासी अपने घर नहीं पहुंच जाता. कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर पार्टी ने समर्थन किया है और मैं इसके लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं.''

उल्लेखनीय है कि शिव सेना ने सोनू सूद पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनू सूद बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और मुबंई के सेलिब्रिटी मैनेजर बनेंगे. शिव से मुख पत्र सामना में शिव सेना नेता संजय राउत ने उन्हें तंज भरे लहजे में 'महात्मा' कहा था.

राउत ने उठाया ये सवाल

राउत फिर रेस्क्यू ऑपरेशन पर सवाल उठाया था, उन्होंने सामना में लिखा कि अगर राज्य प्रवासी मजदूरों और कामगारों को राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं दे रही है, तो ये लोग सब कहां जा रहे हैं? आपको बता दें कि सोनू सूद 31 मई को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी से राज भवन में मिले थे. उन्होंने प्रवासी कामगारों के घर पहुंचाने के लिए मदद पर चर्चा की थी. कोशियारी ने सूद के प्रयासों की तारीफें की थी और उनकी पूरा समर्थन करने की बात कही थी.

राजनीति में नहीं जाएंगे सोनू सूद

पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं की सोनू सूद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. लेकिन एक्टर ने इससे इनकार कर दिया है. गल्फ न्यूज को दिए बयान में उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति में कोई भी रूचि नहीं है, हालांकि उन्हें कई राजनीतिक पार्टियों से ऐसे ऑफर आए थे. उन्होंने कहा कि वह एक्टिंग में ही काफी अच्छा काम कर रहे है और वह राजनीति में शामिल नहीं होंगे.

यहां पढ़ें

'गुलाबो सिताबो' को लेकर नया विवाद, लेखिका जूही चतुर्वेदी पर लगा कहानी चुराने का इल्जाम

रिचर्ड डॉकिंस अवॉर्ड से सम्मानित हुए जावेद अख्तर, बॉलीवुड से दी जा रही है बधाई

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओटीटी के दौर में साउथ में क्यों कायम है थिएटर कल्चर? नॉर्थ से क्या है अलग?
ओटीटी के दौर में साउथ में क्यों कायम है थिएटर कल्चर? नॉर्थ से क्या है अलग?
बिग बॉस 20: राशन टास्क में बवाल, मैरी कॉम जमीन पर गिरी, लव और यंग डीएसए में हुई लड़ाई
बिग बॉस 20: राशन टास्क में बवाल, मैरी कॉम जमीन पर गिरी, लव और यंग डीएसए में हुई लड़ाई
'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका
'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका
करीना कपूर के शो में दिखेंगी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- इस कोलैब का सोचा ही नहीं था
करीना कपूर के शो में दिखेंगी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- इस कोलैब का सोचा ही नहीं था

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget