एक्सप्लोरर

Shershaah में Kiara Advani के साथ किसिंग सीन पर Kapil Sharma ने Siddharth Malhotra से किया सवाल, मिला कुछ ऐसा जवाब!

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra)-कियारा आडवाणी (Kiara Advani) हाल ही में शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे हुए थे, जहां कपिल ने सिद्धार्थ से ऐसा कुछ पूछ लिया जिसे सुन सब हंस-हंस कर लोटपोट हो गए. 

Sidharth Malhotra-Kiara Advani in The Kapil Sharma Show: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ (Shershaah) के चलते सुर्ख़ियों में हैं. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जहां परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा (Captain Vikram Batra) का किरदार निभाया है वहीं, कियारा आडवाणी विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा (Dimple Cheema) के रोल में नज़र आई हैं. फिल्म में इन दोनों ही स्टार्स की एक्टिंग लाजवाब है जिसकी खूब तारीफ़ हुई है. आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा हाल ही में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी पहुंचे हुए थे, जहां कपिल ने एक्टर सिद्धार्थ से ऐसा कुछ पूछ लिया जिसे सुन सब हंस-हंस कर लोटपोट हो गए थे. 


Shershaah में Kiara Advani के साथ किसिंग सीन पर Kapil Sharma ने Siddharth Malhotra से किया सवाल, मिला कुछ ऐसा जवाब!
 
असल में फिल्म ‘शेरशाह’ में सिद्धार्थ और कियारा के बीच एक किसिंग सीन है. इसी किसिंग सीन पर सवाल करते हुए कपिल शर्मा ने पूछा, ‘ये स्टोरी में लिखा था या आपकी क्रिएटिव इनपुट थी ?. कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा, ‘फिल्म शेरशाह की 90% कहानी शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की लाइफ से जस की तस ली गई है’. यह सुनते ही कपिल एक बार फिर अपने ख़ास अंदाज़ में सिद्धार्थ से पूछते हैं, ‘और बाकी का 10%’. जिसे सुन कियारा और सिद्धार्थ अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. 


Shershaah में Kiara Advani के साथ किसिंग सीन पर Kapil Sharma ने Siddharth Malhotra से किया सवाल, मिला कुछ ऐसा जवाब!
 
इसके बाद सिद्धार्थ हंसते हुए कहते हैं, ‘नहीं नहीं … वो भी सब हमने किरदार के लिए किया, करना पड़ा, बहुत मुश्किल से, ज़बरदस्ती करना पड़ा’. सिद्धार्थ की यह बात सुन वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा को लेकर ऐसी ख़बरें हैं कि यह दोनों सीरियस रिलेशन में हैं. कियारा और सिद्धार्थ दोनों ने ही अपने रिलेशन को लेकर अबतक कुछ भी सार्वजानिक नहीं किया है और यह खुद को अच्छा दोस्त ही बताते हैं.

ये भी पढ़ें: The Kapil Sharma Show: तो वाकई Udit Narayan और Kumar Sanu की शरारतों से तंग आकर Anuradha Paundwal ने भजन गाने किए थे शुरू!

Funny: Kapil Sharma ने Saif Ali Khan से पूछा लॉकडाउन में क्या-क्या किया? एक्टर ने दिया ऐसा जवाब पेट पकड़कर हंसने लगे लोग

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget