एक्सप्लोरर

AIIMS से आई सुशांत की विसरा रिपोर्ट से गुस्सा हुए शेखर सुमन, कहा- केस को किया गया हाईजैक

सुशांत सिंह मौत को लेकर आई एम्स की रिपोर्ट ने मामले में एक नया मोड़ ला दिया है. जहां परिवार एम्स की इस रिपोर्ट से खुश नहीं है. वहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शेखर सुमन ने भी ट्वीटर पर नाराज़गी जाहिर की है.

सुशांत सिंह सुसाइड मामले में सबकी निगाहें एम्स से आने वाली रिपोर्ट पर टिकी थी लेकिन एम्स से आई सुशांत की विसरा रिपोर्ट ने मानों इस मामले में एक नया मोड़ ला दिया है. जहां सुशांत के सुसाइड को हत्या का एंगल दिया जा रहा था. वहीं एम्स से आई सुशांत की विसरा रिपोर्ट ने ऐसी सभी अटकलों पर विराम लगा दिया. एम्स की इस रिपोर्ट पर जहां परिवार ने सवाल उठाए वहीं दूसरी ओर पहले दिन से सुशांत को इसांफ दिलाने की आवाज़ उठाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शेखर सुमन भी एम्स की इस रिपोर्ट से खुश नहीं है. सुशांत सिंह की विसरा रिपोर्ट पर शेखर सुमन ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए ट्वीट किया.

शेखर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'हम सभी ने इतने लंबे समय तक निस्वार्थ, निरंतर, निडर होकर सुशांत के न्याय के लिए लड़ाई लड़ी. अफसोस की बात यह है कि यह मामला सभी जगह चला गया. जिसमें बहुत सारे कमियां थीं. मीडिया के कुछ हिस्से ने इसका इस्तेमाल अपने उद्देश्य के लिए किया और हम सभी को इस तरह की चीज़ों में घसीटा गया.'

अब जहां शेखर ने एम्स की इस रिपोर्ट पर गुस्सा जाहिर किया वहीं उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर ये तक कह दिया कि इस केस को हाईजैक कर लिया गया है. शेखर ने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा कि, AIIMS की रिपोर्ट निगेटिव आई है. मुझे पता था ऐसा ही होना है. ये चेतावनी लंबे समय से महसूस हो रही थी. ये केस हाईजैक हो गया था, डाइवर्ट किया गया था. दुखी हूं, दिल टूट गया है.

AIIMS की रिपोर्ट में ये कहा गया है कि सुशांत की जिन स्थितियों में मौत हुई वो बताती है कि इसमें किसी भी तरह का हत्या का मामला नहीं है और ये सीधा आत्महत्या से जुड़ा केस है. एम्स के मेडिकल बोर्ड ने सोमवार को सीबीआई के सामने अपनी जांच की रिपोर्ट पेश की जिसमें यह खुलासा किया गया कि यह मामला हत्या से जुड़ा नहीं है. हालाकि एम्स की इस रिपोर्ट के बाद परिवार से लेकर बॉलीवुड में सुशांत केस में आवाज़ उठाने वाले कई स्टार्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉईर्म के ज़रिए अपना गुस्सा ज़ाहिर किया. शेखर सुमन के अलावा कंगना रानौत ने भी इस मामले में एम्स के डॉक्टर्स पर खूब फटकार लगाई.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
लाइव: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
प्रीमियर के बाद 'रामायण' की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन
प्रीमियर के बाद 'रामायण' की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget