एक्सप्लोरर

संजय दत्त की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है. उन्हें सोमवार तक अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. संजय दत्त सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से शनिवार शाम को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे.

बॉलीवुड में संजू बाबा के नाम से पॉपुलर संजय दत्त का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है. अस्पताल के मुताबिक उन्हें कल यानि 11 अगस्त तक डिस्चार्ज किया जा सकता है. कोरोन वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए कल शाम उनका स्वैब टेस्ट लिया गया था. जिसकी रिपोर्ट आज सुबह आई है. यह रिपोर्ट नेगेटिव आई है. उनका हालत अब सामान्य है. संजय दत्त जबसे अस्पताल में भर्ती हुए थे, तबसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह भी कोविड-19 की संक्रमण में आ गए होंगे.

स्वैब रिपोर्ट नेगेटिव आने से साफ हो गया है कि उन्हे कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं हुआ है और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. बता दें कि शनिवार(8 अगस्त) को संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते मुम्बई के लीलावती अस्पताल में दाखिल कराया गया था. उन्हें शाम 4.00 बजे के करीब सीने में असहजता का एहसास हुआ, जिसके चलते उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने का फैसला किया.

आज सुबह आई रिपोर्ट

बता दें कि अस्पताल में भर्ती होते ही 61 वर्षीय संजय दत्त का कोविड-19 एंटीजेन टेस्ट किया गया, जो नेगेटिव आया है. उनका स्वैब टेस्ट भी लिया गया, जिससे पता चलता है कि कोई शख्स कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हैं या नहीं. इस टेस्ट का नतीजा आज सुबह आया है. रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल ने जल्द डिस्चार्ज करने के लिए कहा है.

सामान्य वार्ड मे ंभर्ती हैं संजय दत्त

इससे पहले, लीलावती अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. वी. रविशंकर ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर बात करते हुए बताया था, "अस्पताल में भर्ती कराये जाने के वक्त संजय दत्त का ऑक्सीजन लेवल ऊपर-नीचे हो रहा था. फिलहाल उनकी तबीयत सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है." डॉ. रविशंकर ने आगे बताया था, "संजय दत्त को गैर-कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर अच्छी तरह से उनकी जांच में जुटे हैं और उनपर कई तरह के टेस्ट किये जाएंगे."

अस्पताल में भर्ती संजय दत्त ने किया ट्वीट, बोले- एक दो दिन में घर आ जाऊंगा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
'जेलर 2' ने तेलुगु में तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'जेलर 2' ने तेलुगु में तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में सामंथा रुथ प्रभु ने किया इंटेंस वर्कआउट, फैंस बोले- बच्चा कभी भी आ सकता है
प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में सामंथा ने किया इंटेंस वर्कआउट, फैंस बोले- लड़का पैदा होगा

वीडियोज

27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget