एक्सप्लोरर

अस्पताल में भर्ती संजय दत्त ने किया ट्वीट, बोले- एक दो दिन में घर आ जाऊंगा

संजय दत्त ने अस्पताल से अपनी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए कहा है कि वो एक या दो दिन में अपने घर पहुंच जाएंगे.

अभिनेता संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते मुम्बई के लीलावती अस्पताल में दाखिल कराया गया है. उन्हें शाम 4.00 बजे के करीब सीने में असहजता का एहसास हुआ, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में दाखिल कराने का फैसला किया गया. इसके बाद संजय दत्त ने अस्पताल से अपनी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए कहा है कि वो एक या दो दिन में अपने घर पहुंच जाएंगे.

इस ट्वीट में संजय दत्त ने लिखा, "मैं सभी को ये बताना चाहता हूं कि मैं अभी डॉक्टर्स की निगरानी में हूं और मेरी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है. लीलावती अस्पताल में डॉक्टर्स, नर्स और सभी स्टॉफ की मदद से मैं एक या दो दिन में अपने घर पहुंच जाऊंगा. दुआओं और शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया."

बता दें कि अस्पताल में दाखिल कराते ही 61 वर्षीय संजय दत्त का कोविड-19 एंटीजेन टेस्ट किया गया, जो नेगेटिव आया है. उनका स्वैब टेस्ट भी लिया गया है, जिससे पता चलेगा कि वो कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हैं या नहीं.

लीलावती अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. वी. रविशंकर ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर बात करते हुए बताया, "अस्पताल में भर्ती कराये जाने के वक्त संजय दत्त का ऑक्सीजन लेवल ऊपर-नीचे हो रहा था. फिलहाल उनकी तबीयत सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है."

डॉ. रविशंकर ने आगे बताया, "संजय दत्त को गैर-कोविड वार्ड में दाखिल कराया गया है और डॉक्टर अच्छी तरह से उनकी जांच में जुटे हैं और उनपर कई तरह के टेस्ट किये जाएंगे."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget