एक्सप्लोरर

जल्द शुरू हो रहा है 'प्रतिज्ञा' का दूसरा सीजन, 'सज्जन सिंह' गुनगुनाएंगे ये गाना

'मन की आवाज-प्रतिज्ञा 2' के लौटने को लेकर उत्सुक अभिनेता अनुपम श्याम ने कई अहम बातें बताईं.

साल 2020 में कोरोना के प्रकोप के कारण कठिन परिस्थितियों के बीच पूरी दुनिया को लॉकडाउन का सामना करना पड़ा था. इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए टीवी पर आए कई प्रतिष्ठित शोज के री रन ने दर्शकों और प्रशंसकों की पुरानी यादों को ताजा कर दिया. कुछ ऐसा ही 'मन की आवाज : प्रतिज्ञा 2' शो के साथ भी हुआ, जिसे देख इसके दूसरे सीजन के आने का रास्ता साफ हो गया. इस नए सीजन में दर्शकों को इस शो के प्रमुख स्टार दोबारा देखने को मिलेंगे, जिसमें मुख्य कलाकार - पूजा गौर और अरहान बहल के साथ अनुपम श्याम भी नजर आएंगे, जो इस बार दर्शकों का मनोरंजन एक नए अंदाज में करेंगे. वह अपनी दहाड़ के साथ-साथ अपने रोमांटिक अंदाज और लोकगीत से भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.

'मन की आवाज-प्रतिज्ञा 2' के लौटने को लेकर उत्सुक अभिनेता अनुपम श्याम ने कई अहम बातें बताईं. उन्होंने कहा, "मुझे अपने घर पर दोबारा लौटते हुए बहुत अच्छा लग रहा है और इस शो के लिए काम करने का अपना एक अलग ही मजा है. मुझे खुशी है की क्रिएटिव प्रोड्यूसर पर्ल ग्रे ने मुझे एक बार फिर सज्जन सिंह बनने का मौका दिया. मुझे टीवी पर ये जो सज्जन सिंह की पहचान मिली है वह सिर्फ दर्शकों की वजह से है. मुझे 'प्रतिज्ञा' के फैन्स हमेशा यह पूछते थे कि इसका सीजन 2 कब आ रहा है और मैं यह कहते-कहते थक गया कि इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है, लेकिन दर्शकों के कयास ने उनकी यह इच्छा पूरी कर दी और 'मन की आवाज प्रतिज्ञा-2' के साथ लौट रहे हैं."

अभिनेता अनुपम श्याम ने शो में सज्जन सिंह के नए अंदाज के बारे में बात करते हुए कहा, "इस सीजन में सज्जन सिंह के नाती और पोते हो गए हैं तो वह थोड़ा सा कूल हो गए हैं पर तेवर आज भी उनके वही हैं. बच्चों में ज्यादा रमे रहते हैं और अपनी ठकुराइन से रोमांटिक होकर बात करते हैं. वह दर्शकों को इस बार एक रोमांटिक अंदाज में दिखाई देंगे, जो हमेशा अपनी ठकुराइन के लिए ठेठ गीत (लोक गीत) गाते दिखाई देंगे. इस बार भी सज्जन सिंह की दहाड़ वही होगी, पर एक नए अंदाज में. मुझे शुरू से लोक गीत बहुत पसंद रहे हैं, जिसे अब 'मन की आवाज प्रतिज्ञा 2' नए सीजन के जरिए मुझे टीवी पर गुनगुनाने का मौका मिल रहा है."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office: मंगलवार को 'द पैराडाइज' ने जड़ा शतक, 'द वन' की भी रही धूम, जानें- 'मिर्जापुर'-'हनुमान अंश' का कलेक्शन
मंगलवार को 'द पैराडाइज' ने जड़ा शतक, 'द वन' की भी रही धूम
'दृश्यम 3' की स्क्रीनिंग में अजय देवगन को सपोर्ट करने पहुंचीं बेटी न्यासा, पति संग हाथों में हाथ डाले दिखीं इशिता
अजय देवगन से लेकर इशिता दत्ता तक, 'दृश्यम 3' की स्क्रीनिंग में सितारों ने बिखेरा जलवा
‘मैसा’ के लिए रश्मिका मंदाना ही थीं सही चॉइस, डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले ने बताई वजह
‘मैसा’ के लिए रश्मिका मंदाना ही थीं सही चॉइस, डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले ने बताई वजह
'मेरे पिता घर का खर्च उठाते हैं', महेश भट्ट की पहली पत्नी को लेकर बेटे राहुल ने कही ये बात
'मेरे पिता घर का खर्च उठाते हैं', महेश भट्ट की पहली पत्नी को लेकर बेटे राहुल ने कही ये बात

वीडियोज

Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डर गए क्या? CJP के आशुतोष रांका ने अब किसके लिए मजे, जानें
डर गए क्या? CJP के आशुतोष रांका ने अब किसके लिए मजे, जानें
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
परिमल नथवानी: झारखंड में कांग्रेस को चखाया, अब सपा उनके बेटे को भेज रही राज्यसभा
परिमल नथवानी: झारखंड में कांग्रेस को चखाया, अब सपा उनके बेटे को भेज रही राज्यसभा
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
ठंड पड़ेगी कम? अंटार्कटिका में सबसे लो लेवल पर बर्फ, वैज्ञानिकों की चेतावनी
ठंड पड़ेगी कम? अंटार्कटिका में सबसे लो लेवल पर बर्फ, वैज्ञानिकों की चेतावनी
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
Embed widget