एक्सप्लोरर

वेब शो देव डीडी 2 की शूटिंग के दौरान रूमाना को लगी चोट, नहीं रूकी शूटिंग

ऑल्ट बालाजी के देव डीडी2 की शूटिंग के दौरान खूबसूरत रूमाना मोला, जो कि शो में राधा के किरदार में हैं. वह चोटिल हो गई थीं. लेकिन उन्होंने इसके बावजूद अपनी शूटिंग को जारी रखा.

ऑल्ट बालाजी का शो 'देव डीडी 2' बहुप्रतीक्षित शो में से एक है. दर्शक शो का तबसे इंतजार कर रहे हैं, जबसे पहले सीजन का फिनाले एपिसोड आया था. ऑल्ट बालाजी के देव डीडी2 की शूटिंग के दौरान खूबसूरत रूमाना मोला, जो कि शो में राधा के किरदार में हैं. वह चोटिल हो गई थीं. लेकिन उन्होंने इसके बावजूद अपनी शूटिंग को जारी रखा.

दरअसल, उन्होंने इस शो के लिए कुछ फाइट सीक्वेंस किए हैं और इसी दौरान जब वह एक्शन कर रही थीं, तब उन्हें चोट लग गई थी. एक सीन की शूटिंग के दौरान महिलाओं को एक घर से बाहर निकाला जा रहा होता है. इसी शूट के दौरान एक साथी कलाकार से गलती से कैमरा हिल जाता है, जिसमें कैमरा फ्लैप पर उन्हे अपना सिर मारना होता है, और इस क्रम में उसके माथे पर चोट आ जाती है.

रूमाना ने पूरी शूटिंग, अपने सिर पर पट्टी बांध कर की, जिसे बाद में एडिट करके हटाया गया. यह जो दुर्घटना हुई और इसके बावजूद जिस तरह से रूमाना ने अपना काम पूरा किया, बिना रुके हुए, इससे साफ पता चलता है कि रूमाना भी शो की लीड किरदार देविका से किसी भी लिहाज में कम दिलेर नहीं हैं. खास बात यह रही कि इस शो के कास्ट और क्रू ने उनकी पूरी मदद की और उनके इस काम को और आसान बनाया.

शो में राधा का किरदार निभा रहीं रूमाना मोला ने कहा, "मेरे लिए यह पूरी तरह से अलग अनुभव था. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यह कर पाऊंगी. लेकिन जिस तरह से मुझे इस शो में प्यार मिला है और मेरे किरदार को पसंद किया गया है, उन सबकी वजह ने मुझे प्रेरित किया कि मैं यह सब कर पा रही हूं और मुझे खुशी है कि मैंने जैसा सोचा था, उस तरह से यह किरदार पसंद किया जा रहा है और शो भी काफी पसंद आ रहा है."

देव डीडी2 में देविका धरम द्विवेदी का बिल्कुल अलग ही नजरिया दिखाया गया है. वह खुद में खोई हुई, जिसका दिल टूट गया है, कन्फ्यूज्ड या उलझी हुई, यह वह नहीं है, जिसे हमने पहले सीजन में देखा है. लेकिन इस बार हम उसे पहले से और अधिक मजबूत और बेहतर स्थिति में देखेंगे, जहां वह समाज की हर तरह की बुराइयों से बड़ी मजबूती और हिम्मत के साथ लड़ती हैं. और अपने आसपास की दुनिया को, उससे प्यार करने वालों के साथ एक बेहतर जगह बनाती हैं.

इस शो में प्रतिभाशाली कलाकार आशीमा वरदान, संजय सूरी, नौहीद सायरसी, अमन उप्पल, रश्मि अगडेकर, सुनील सिंह और दीपिका अमीन देशपांडे मुख्य किरदारों में हैं. सीरीज का निर्देशन हर्ष देधिया ने किया है.

देव डीडी सीजन 2 और अधिक बिंदास, बेपरवाह, दिलेर लड़की की कहानी है और इसे खास कर महिला दर्शक बेहद पसंद करेंगी. आप यह शो ऑल्ट बालाजी पर आराम से देख सकते हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget