एक्सप्लोरर

रिया ने किए बड़े खुलासे, कई बॉलीवुड हस्तियां भी आ सकती हैं जांच के दायरे में

ड्रग्स से संबंधित आरोपों के लिए गिरफ्तार की गई बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं.

ड्रग्स से संबंधित आरोपों के लिए गिरफ्तार की गई बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं. दस्तावेजी सबूतों के साथ अभिनेत्री ने स्वीकार किया है कि वह ऐसे ड्रग पैडलर्स के संपर्क में थीं, जो बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों, जिनमें जाने-माने अभिनेता, निर्देशक और निर्माता शामिल हैं, उन्हें 'बड्स' (क्यूरेटेड मारिजुआना) की आपूर्ति कर रहे थे. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में उच्च पदस्थ सूत्रों ने आईएएनएस को यह जानकारी दी.

रिया, उनके भाई शोविक और मुंबई के चार प्रमुख ड्रग पेडलर्स द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर एनसीबी ने ड्रग ट्रैफिकिंग सिंडिकेट्स, पेडलर्स और बॉलीवुड हस्तियों सहित दो दर्जन से अधिक संदिग्धों की एक सूची तैयार की है, जो क्यूरेटेड मारिजुआना से लेकर उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन खरीद रहे थे. एनसीबी जल्द ही बॉलीवुड-ड्रग माफिया सांठगांठ पर कार्रवाई शुरू करेगी, जो कथित तौर पर अंडरवल्र्ड गिरोहों से जुड़ा हुआ है.

मंगलवार को दायर एनसीबी की रिमांड अर्जी में, शीर्ष ड्रग्स विरोधी एजेंसी ने आरोप लगाया है कि रिया और उनका भाई शोविक एक ड्रग सिंडिकेट के सक्रिय सदस्य थे. एनसीबी का कहना है कि उनका भाई शोविक रिया की ओर से अब्दुल बासित परिहार और काइजन इब्राहिम से ड्रग्स खरीद रहा था.

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान एनसीबी ने पाया कि परिहार और इब्राहिम मुंबई में सक्रिय एक शीर्ष ड्रग्स कार्टेल से जुड़े थे. परिहार और इब्राहिम के माध्यम से कार्टेल मुंबई के बांद्रा, जुहू और अंधेरी इलाकों में रहने वाले अन्य बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों को ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था.

इससे पहले एनसीबी ने दो सितंबर को गोवा में एक और ड्रग तस्कर फैयाज अहमद को गिरफ्तार किया था, जो बॉलीवुड हस्तियों को ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था. फैयाज से पूछताछ के दौरान एजेंसी ने पूरे नेटवर्क और बॉलीवुड-ड्रग माफिया सांठगांठ को उजागर किया.

अहमद ने खुलासा किया कि नई दिल्ली में विदेशी डाकघर के माध्यम से पार्सल के जरिए ड्रग्स भेजी जाती थी. इन खेपों में से एक कनाडा के सेंट लॉरेंट, मोडुगनो स्ट्रीट निवासी दान पटेल द्वारा भेजी गई थी. कनाडा के क्यूबेक राज्य में मॉन्ट्रियल शहर का सेंट लॉरेंट ड्रग कार्टेल और अपराध सिंडिकेट्स के लिए बदनाम है, जहां से कई भारतीय कनेक्शन का भी पता चला हैं.

पूछताछ में फैयाज अहमद ने कथित तौर पर कहा है कि क्यूरिएटेड मारिजुआना वाले पार्सल या तो नई दिल्ली से या गोवा में कालान्गुते-अंजुना रोड स्थित एक दुकान से एकत्र किए जाते थे. एक बार जब खेप अहमद के पास पहुंचती थी, तो वह मुंबई में आपूर्तिकर्ताओं से संपर्क करता था. बड्स के हर एक ग्राम के लिए 5,000 से 6,000 रुपये वसूले जाते थे.

कनाडाई ड्रग सिंडिकेट्स से जुड़े पूरे रैकेट का खुलासा एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर (ऑपरेशंस) के. पी. एस. मल्होत्रा ने किया. वह सुशांत मामले की जांच भी कर रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया गया है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटे बजट की तमिल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाया 78 परसेंट प्रॉफिट
छोटे बजट की तमिल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाया 78 परसेंट प्रॉफिट
Live Updates: 'रामायण' एडवांस बुकिंग में कर रही धमाका, रणबीर कपूर की फिल्म को मिले ऐसे रिव्यूज
लाइव: 'रामायण' एडवांस बुकिंग में कर रही धमाका, रणबीर कपूर की फिल्म को मिले ऐसे रिव्यूज
तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला सरफिरा अरेस्ट, पेशे से है IT इंजीनियर
तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला सरफिरा अरेस्ट, पेशे से है IT इंजीनियर
Jailer 2 Box Office Day 21 Live Updates: 'जेलर 2' का कोहराम जारी, 5 बजे तक 464 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' का कोहराम जारी, 5 बजे तक 464 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget