एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती ने दो इंस्टाग्राम यूजर्स के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, रेप और मर्डर की मिल रही थी धमकियां

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को धमकी देने के आरोप में दो इंस्टाग्राम यूजर्स के खिलाफ मुम्बई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को धमकी देने के आरोप में दो इंस्टाग्राम यूजर्स के खिलाफ मुम्बई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इन यूजर्स की तलाश की जा रही है, जांच अभी प्राथमिक स्तर पर ही है.

रिया चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को साइबर अपराध शाखा में शिकायत की थी कि उनके करीबी मित्र एवं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद से उन्हें बलात्कार और हत्या की धमकियां मिल रही हैं.

सुशांस सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. इसके बाद से ही चक्रवर्ती को राजपूत की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कई लोग उन्हें धमकी एवं घृणा भरे संदेश भेज रहे थे.

सांताक्रूज पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीराम कोरेगांवकर ने कहा, ‘‘हमने धारा 507, 509 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की. अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. हम मामले की जांच कर रहे हैं.’’

चक्रवर्ती ने उन्हें भेजे गए घृणा भरे एक संदेश का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले माह आए इसी प्रकार के कई संदेशों को अनदेखा कर दिया लेकिन अब यह प्रताड़ना बर्दाश्त के बाहर है. रिया चक्रवर्ती अपने इंस्टाग्राम पेज से कमेंट्स सेक्शन को बंद कर चुकी हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे
'रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे
‘चार यार’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दोस्ती, लूट और क्राइम की दुनिया में फंसे चार दोस्त
‘चार यार’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दोस्ती, लूट और क्राइम की दुनिया में फंसे चार दोस्त
'अगर बायोपिक बनी तो पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा रहेंगी...', बोलीं हॉकी प्लेयर सविता पूनिया
'अगर बायोपिक बनी तो पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा रहेंगी...', बोलीं हॉकी प्लेयर सविता पूनिया
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget