एक्सप्लोरर

Vijay Deverakonda ने नाराज थियेटर मालिक से की मुलाकात, 'कौन रोकेगा देख लेंगे' बयान पर सुनाई थी खरी-खरी

Vijay Deverakonda Arrogant Statement: विजय देवरकोंडा ने फिल्‍म 'लाइगर' के प्रमोशन के दौरान बायकॉट ट्रेंड पर बात करते हुए एक बयान दिया था, जिसको लेकर थियेटर मालिक मनोज देसाई उन पर काफी भड़क गए थे.

Vijay Deverakonda Met Theatre Owner Manoj Desai: फिल्‍म ‘लाइगर’ (Liger) को लेकर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) पिछले काफी समय से लाइमलाइट में रहे. अब उनकी यह फिल्‍म रिलीज हो चुकी है और बाकि हालिया फिल्‍मों की तरह बॉक्‍स ऑफिस पर इसका भी बुरा हाल ही देखने को मिला है. करण जौहर (Karan Johar) का नाम प्रोडक्‍शन से जुड़ा होने की वजह से ‘लाइगर’ को भी बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ा. जबकि हाल ही में विजय ने बायकॉट गैंग की तरफ इशारा करते हुए सख्‍त लहजे में कहा था, ‘’कौन रोकेगा, देख लेंगे.’’

विजय के इस बयान को लेकर जाने-माने थियेटर मालिक मनोज देसाई ( Manoj Desai) ने कड़ी आलोचना करते हुए उन्‍हें ‘घमंडी’ तक बता दिया था. अब विजय ने उनसे मुलाकात की है, जिसकी तस्‍वीर सामने आई है और ऐसा लग रहा है कि अब उनके बीच सब कुछ ठीक हो गया है.

मनोज देसाई गैटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर सिनेमा के मालिक हैं. तस्‍वीर में वह और विजय एक साथ मुस्‍कुराते हुए पोज देते नजर आए हैं. आंध्रा बॉक्स ऑफिस के अकाउंट से तस्‍वीर ट्वीट की गई है और इसके साथ लिखा गया है, ‘’विजय देवरकोंडा ने मनोज देसाई से मुलाकात की और बहिष्कार/ओटीटी मुद्दों पर अपनी हालिया टिप्पणियों को लेकर अफसोस जताया. वह दुबई में एशिया कप में लाइगर का प्रचार करेंगे.’’


Vijay Deverakonda ने नाराज थियेटर मालिक से की मुलाकात, 'कौन रोकेगा देख लेंगे' बयान पर सुनाई थी खरी-खरी

एएनआई से बातचीत में विजय ने बायकॉट ट्रेंड पर तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा था, ‘’हम लोगों ने इस फिल्म को बड़े ही दिल से बनाया है. मुझे इस बात का भरोसा है कि मैं सही हूं और डर की यहां कोई जगह नहीं है. इतना सब हासिल करने के बाद मुझे नहीं लगता है कि डरने की जरूरत है. मां का आशीर्वाद है, लोगों का प्यार है, भगवान का हाथ है, अंदर आग है, कौन रोकेगा देख लेंगे.’’

आपको बता दें कि हालिया समय में बॉलीवुड की कई फिल्‍में बायकॉट ट्रेंड का शिकार हो गईं. इनमें आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ और अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन’ भी शामिल है. ‘लाइगर’ (Liger) इस लिस्‍ट में शामिल होने वाली लेटेस्‍ट फिल्‍म है. करण जौहर (Karan Johar) की प्रोडक्‍शन फिल्‍म ने हिंदी वर्जन को प्रोड्यूस किया है. विजय (Vijay Deverakonda) के अपोजिट अनन्‍या पांडे ने लीड फीमेल का रोल निभाया है.

यह भी पढ़ें: Home Tour Video: लिविंग रूम से लेकर बच्‍चों की नर्सरी तक...नेहा धूपिया-अंगद बेदी का पूरा घर है बेहद शानदार

यह भी पढ़ें: महिला बनकर अभिनेता Nawazuddin Siddiqui को समझ आया बॉलीवुड अभिनेत्रियों का दर्द!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget