एक्सप्लोरर

'सिंघम' एक्ट्रेस सुहासिनी देशपांडे का निधन, 100 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

Suhasini Deshpande Death: मराठी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस सुहासिनी देशपांडे का मंगलवार को निधन हो गया है. सुहासिनी ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'सिंघम' में भी काम किया था.

Suhasini Deshpande Death: सिने जगत से आज एक और दुःखद खबर सामने आ रही है. पहले तमिल एक्टर बिजली रमेश के निधन की खबर सामने आई थी, वहीं अब मराठी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस सुहासिनी देशपांडे का निधन हो गया है. सुहासिनी ने हिंदी सिनेमा में भी काम किया था.

सुहासिनी देशपांडे के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सुहासिनी मराठी सिनेमा का एक बड़ा नाम थीं. सुहासिनी ने अपने पुणे स्थित घर पर मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली. उनके निधन से मराठी सिनेमा को एक बड़ा झटका लगा है.

12 साल की उम्र से शुरू की एक्टिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महज 12 साल की उम्र में सुहासिनी के एक्टिंग करियर की शुरुआत हो गई थी. मराठी सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक में उन्होंने अपने हुनर का लोहा मनवाया था. 

सुहासिनी की शानदार फिल्में

सुहासिनी देशपांडे का एक्टिंग करियर 70 साल से भी ज्यादा समय का था. उन्होंने अपने लंबे करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था. उनकी बेहतरीन मराठी फिल्मों में मानाचं कुंकू (1981), कथा (1983), आज झाले मुक्त मी (1986), आई शापथ (2006) चिरंजीव (2016) साल 2017 की फिल्म 'ढोंडी' और साल 2019 की फिल्म 'बाकाल' सहित कई फिल्में शामिल है.

अजय देवगन की सिंघम में भी किया था काम

सुहासिनी ने अपनी अदाकारी का जलवा हिंदी सिनेमा में भी बिखेरा था. अगर आपने बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की साल 2011 में आई सुपरहिट फिल्म 'सिंघम' देखी होगी तो उसमें आपको सुहासिनी भी नजर आई  होगी. दिग्गज एक्ट्रेस ने रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की दादी का रोल निभाया था. बता दें कि 'सिंघम' के बाद वे कभी बॉलीवुड में नजर नहीं आईं. ये उनकी हिंदी सिनेमा में आखिरी फिल्म थी.

कब और कहां होगा सुहासिनी का अंतिम संस्कार?

सुहासिनी के निधन से उनके फैंस और चाहने वालों को गहरा झटका लगा है. लोग लीजेंड्री मराठी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. बता दें कि पुणे में ही सुहासिनी का अंतिम संस्कार होगा. विधि-विधान के साथ एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार बुधवार, 28 अगस्त को वैकुंठ श्मशान घाट पर किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Collection Day 13: 'स्त्री 2' ने कर डाली बजट से 12 गुना ज्यादा कमाई, मंगलवार को भी बटोरे इतने नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज नहीं हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स', मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज नहीं हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स', मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget