एक्सप्लोरर

Murali Mohapatra Death: स्टेज पर परफॉर्म करते हुए उड़िया सिंगर का निधन, फैंस को आई केके की याद

Murali Mohapatra Died: उड़िया सिंगर मुरली प्रसाद महापात्रा का निधन हो गया है. वह दुर्गा पूजा में स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे उसी दौरान कुर्सी से गिर पड़े.

Murali Mohapatra Died: उड़िया गायक मुरली प्रसाद महापात्रा का निधन हो गया है. स्टेज पर परफॉर्म करते दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनका निधन हो गया. मुरली महापात्रा रविवार रात ओडिशा के जेपोर शहर में एक कार्यक्रम में लाइव परफॉर्म कर रहे थे, तभी वह बैठे कुर्सी पर गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक, महापात्रा दुर्गा पूजा के लिए कोरापुट जिले के जेपोर कस्बे के राजनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे. एक दो गाने गाने के बाद वह मंच पर एक कुर्सी पर बैठ गए और दूसरे गायकों को सुन रहे थे, इस दौरान वह कुर्सी से गिर पड़े.

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मुरली के बड़े भाई विभूति प्रसाद महापात्र ने कहा कि वह लंबे समय से हृदय रोग और मधुमेह से पीड़ित थे, उनका 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुरली महापात्रा के निधन पर ओड़िशा के मुख्यमंत्री ने दुख जाहिर किया है. उन्होंने ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी.  उन्होंने ट्वीट किया- मशहूर गायक मुरली महापात्रा के निधन से बेहद दुखी हूं. उनकी सुरीली आवाज हमेशा श्रोताओं के दिल में गूंजती रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. पीड़ित परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.

फैंस को याद आए केके

आपको बता दें कुछ समय पहले कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर केके को भी हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उनका निधन हो गया था. केके के अचानक निधन से हर कोई चौंक गया था. इस दुख से फैंस अभी तक बाहर नहीं निकले थे कि एक और सिंगर का इस तरह से निधन उन्हें शॉक दे गया है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16: प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अपने रिश्ते पर अंकित गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Metoo में फंसे साजिद खान को बिग बॉस में देख भड़क उठीं Sona Mohapatra, टीवी चैनल्स पर फूटा गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget