एक्सप्लोरर

साउथ स्‍टार अल्‍लू अर्जुन की फिल्‍म ICON नहीं बनेगी, जानिए क्‍यों हो गई डिब्‍बाबंद

Allu Arjun Film ICON: दो साल पहले बहुत ही एक्‍साइटमेंट के साथ वेणु श्रीराम जैसे डायरेक्‍टर के साथ अल्‍लू अर्जुन की फिल्‍म 'आइकन' की घोषणा हुई थी. मगर लेटेस्‍ट अपडेट निराश करने वाली है.

Allu Arjun Film ICON Shelved: साउथ स्‍टार अल्‍लू अर्जुन (Allu Arjun) लगातार अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'पुष्‍पा 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. देशभर के फैंस को 'पुष्‍पा' के सीक्‍वल का बेसब्री से इंतजार है. अल्‍लू के हाथ में कई और बड़े प्रोजेक्‍ट भी हैं. इनमें जाने-माने निर्देशक वेणु श्रीराम (Venu Sriram) की फिल्‍म 'आइकन' (ICON) भी शामिल है. हालांकि इसको लेकर पिछले काफी समय से फैंस को निराश करने वाली खबरें मिल रही थीं. कहा जा रहा था कि अल्‍लू इस फिल्‍म में काम करने को लेकर इंटरेस्‍टेड नहीं हैं.

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि 'पुष्‍पा 2' के बाद अल्‍लू 'आइकन' को लेकर शूटिंग शुरू करेंगे, मगर अब फाइनली इस फिल्‍म के डिब्‍बाबंद होने की खबर सामने आई है. दो साल पहले ही 'आइकन' बनाने की घोषणा की गई थी. टॉलीवुड फिल्‍म सर्कल रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्‍म को लेकर नई अपडेट यही है कि इसे ठंडे बस्‍ते में डाल दिया गया है. 

अल्‍लू को नहीं पसंद आई स्क्रिप्‍ट 

अल्‍लू अभी सुकुमार के डायरेक्‍शन में 'पुष्‍पा 2' की शूटिंग को लेकर उत्‍साहित हैं. बताया जा रहा है कि उन्‍हें वेणु श्रीराम द्वारा सुनाई गई स्क्रिप्‍ट पसंद नहीं आई थी. इसलिए उन्‍होंने 'आइकन' से किनारा कर लिया. यह भी बात सामने आई है कि वेणु ने कथित रूप से एक ही सब्‍जेक्‍ट पर दूसरे साउथ स्‍टार राम पोथिनेनी को भी स्क्रिप्‍ट सनाई है, जिस पर उन्‍हें अब तक जवाब नहीं मिला है. 

कई फिल्‍मों में पहले से हैं बिजी

वेणु (Venu Sriram) की फिल्‍म (ICON) रिजेक्‍ट करने की दूसरी वजह ये बताई जा रही है अल्‍लू (Allu Arjun) के पास पहले से ही कई फिल्‍में हैं, जिनको लेकर वह दूसरे टॉलीवुड डायरेक्‍टर्स को अपनी सहमति दे चुके हैं. जैसे कि वह 'पुष्‍पा 2' को शूट करने के बाद बोयापति श्रीनू के साथ काम करने जा रहे हैं. दोनों की साथ में यह दूसरी फिल्‍म होगी. इसके अलावा अल्‍लू अपने एनटीआर प्रोजेक्‍ट के बाद कोरातला शिवा के साथ भी एक फिल्‍म को लेकर काम करने जा रहे हैं. कुल मिलाकर अल्‍लू इस वक्‍त काफी बिजी हैं. अब 'आइकन' को मना करने की वजह जो भी रही हो, मगर जिन फैंस को इसका इंतजार था उन्‍हें तो निराशा ही हाथ लगी.

यह भी पढ़ें:-

Teaser: 'द गुड वाइफ' से देखिए Kajol का दमदार फर्स्‍ट लुक, वकील बनकर दिखीं कोर्टरूम जाते

जब लाइफ पार्टनर के बारे में पूछे जाने पर Karan Johar ने Kareena Kapoor को लेकर कही थी ये चौंकाने वाली बात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', जानें- 'धमाल' 4' का फ्राइडे कलेक्शन
बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, 'निरहुआ' से बोलीं- ‘मुझे एक बच्चा चाहिए, मैं पूरी तरह तैयार हूं’
‘मुझे एक बच्चा चाहिए, मैं पूरी तरह तैयार हूं’, निरहुआ से ये क्या बोल गईं आम्रपाली दुबे
Uttam Kumar Memorial Day: फ्लॉप फिल्मों से उठकर बने महानायक, उत्तम कुमार ने जीता पहला 'बेस्ट एक्टर' नेशनल अवॉर्ड
फ्लॉप फिल्मों से उठकर बने महानायक, उत्तम कुमार ने जीता पहला 'बेस्ट एक्टर' नेशनल अवॉर्ड
Sunday Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- 'अल्फा' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget