एक्सप्लोरर

बहन रीना कुंद्रा ने दिया भाई Raj Kundra का साथ, एक्स भाभी और पति के बीच अफेयर को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने अपनी पहली पत्नी कविता को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा कि कविता का अफेयर मेरे जीजा के साथ चल रहा था और जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने कविता से अलग होने का फैसला किया. वहीं, इस मामले में राज कुंद्रा की बहन रीना कुंद्रा ने कहा, "मैंने कविता को अपनी बड़ी बहन के रूप में माना लेकिन वह इस लायक नहीं थी." बता दें कि रीना भी अपने पहले पति वंश से अलग हो चुकी हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने अपनी पहली पत्नी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने हाल ही में अपनी पहली पत्नी कविता के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका अफेयर उन्हीं की बहन रीना के पूर्व पति के साथ चल रहा था. उन्होंने अपनी पहली पत्नी कविता पर कैरेक्टर लेस होने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कविता के पास एक सीक्रेट मोबाइल था, जिससे वह बाथरूम में जाकर अपने जीजा वंश को मैसेज भेजती थीं. वहीं, इस मामले में अब उनकी बहन रीना ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. 

राज कुंद्रा के इस खुलासे के बाद उनकी बहन रीना कुंद्रा ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा, "जब मुझे और राज को कविता और वंश के अफेयर का पता चला तो हमने अपनी-अपनी शादियां खत्म करने का फैसला लिया." उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कविता को अपनी बड़ी बहन के रूप में माना. मैं उससे प्यार करती थी और उसपर भरोसा करती थी. लेकिन वह इस लायक नहीं थी. कविता और मैं बहुत करीब थे. मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह मेरे साथ ऐसा करेगी. यह दिल दहला देने वाला था.'

साल 2009 में हुई थी राज-शिल्पा की शादी

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने साल 2009 में शादी की थी. राज-शिल्पा अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और उनके के दो बच्चे भी हैं. राज कुंद्रा ने साल 2006 में अपनी पहली पत्नी कविता से तलाक ले लिया था. इसके बाद साल 2019 में राज कुंद्रा की बहन रीना अपने ब्वॉयफ्रेंड अंशुल से शादी कर ली. रीना और अंशुल अपने बच्चों के साथ अब लंदन में रहते हैं. 

ये भी पढ़ें-

सुशांत को याद कर भावुक हुए रेमो डिसूजा, कहा- सोचता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड का वो सितारा जो किसी ऑडिशन में नहीं हुआ फेल, देखिए वीडियो

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office: मंगलवार को 'वेलकम टू द जंगल' ने कर डाली बंपर कमाई, 'कॉकटेल 2' भी पड़ी भारी, जानें-सभी फिल्मों का कलेक्शन
मंगलवार को 'वेलकम टू द जंगल' ने कर डाली बंपर कमाई, 'कॉकटेल 2' भी पड़ी भारी, जानें- कलेक्शन
Carry On Jatta 4 BO Day 5: पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मंगलवार को भी दिखाया दम, 2 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास, जानें- कलेक्शन
पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मंगलवार को भी दिखाया दम, 2 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
Welcome To The Jungle BO Day 5: मंगलवार को 'वेलकम टू द जंगल' पर हुई नोटों की हुई बरसात, 1 करोड़ और कमाते ही बना देगी इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंगलवार को 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, 5वें दिन फिल्म पर हुई नोटों की हुई बरसात

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Embed widget