एक्सप्लोरर

Raveena Tandon का खुलासा- डार्क साइड ने हमेशा से ही करती है आकर्षित

Raveena Tandon Dark Side: अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि उन्हें हमेशा से ही डार्क साइड का आकर्षण रहा है. जानिए आखिर रवीना टंडन ने ऐसा क्यो कहा है...

Raveena Tandon Dark Side: नेटफ्लिक्स पर अपनी सीरीज 'अरण्यक' की रिलीज के लिए तैयार अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) का कहना है कि उन्हें हमेशा से ही डार्क साइड का आकर्षण रहा है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर की बढ़ती लोकप्रियता और मांग के बारे में बात करते हुए, रवीना ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे नहीं पता कि यह इतना लोकप्रिय क्यों है, लेकिन मैं इस शैली की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं. मुझे लगता है कि यह सिर्फ आपको आकर्षित करती है. यह कुछ ऐसा है जिसे मैंने प्यार किया है और मुझे हमेशा से ही डार्क साइड ने आकर्षित किया है.

1990 के दशक में राज करने वाली अभिनेत्री का कहना है कि वह हॉरर की बहुत बड़ी प्रशंसक नहीं हैं, लेकिन यह सस्पेंस और थ्रिलर शैली है, जो उन्हें टेलीविजन स्क्रीन पर बांधे रखती है. 'अरण्यक' उन कठिनाइयों और पूर्वाग्रहों को उजागर करता है जिनका सामना महिला अधिकारी करती हैं क्योंकि वे अपने काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती हैं.

रवीना टंडन ने कहा, "मैं निश्चित रूप से ओटीटी (ओवर द टाप) प्लेटफार्म पर काम करना चाहती थी. मैं हमेशा से इसे रोचक माध्यम मानती थी. मैं किसी बेहतरीन प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहती थी. इसमें कई ऐसी चीजें थीं जिनकी वजह से इसे न कहने की गुंजाइश नहीं थी. मैं ऐसा शो चाहती थी जिसमें कोई संदेश भी हो. करियर का आगाज सिप्पी फिल्म्स से किया था. 30 साल बाद ओटीटी पर अपना डेब्यू सिप्पी फिल्म्स के साथ कर रही हूं."

घने जंगल में सेट सीरीज में रवीना एक स्थानीय पुलिस वाले की भूमिका निभाती है, जो एक 'बड़े मामले' की प्रतीक्षा करती है. एक अच्छा दिन एक किशोर पर्यटक की हत्या की खबर उसे हिला देती है.

ये भी पढ़ें:

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: 7 घोड़ों के रथ पर सवार होगा कैटरीना का दूल्हा, आज होंगे विक्की की दुल्हनिया के हाथ पीले

Vicky Katrina Wedding: कैटरीना कैफ के हैं सात भाई बहन, कोई है टीचर तो कोई डिजाइनर, जानिए क्या करते हैं सभी

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘थोड़ी शर्म करती’, नाना पाटेकर को 'ईविल डेड' कहने पर रोजलिन खान ने तनुश्री दत्ता को सुनाई खरी-खरी
‘थोड़ी शर्म करती’, रोजलिन खान ने तनुश्री दत्ता को सुनाई खरी-खरी
'बनाने वालों को सीख मिल गई है', सौरव गांगुली की ‘दादा’ के पोस्टर पर बोले राजकुमार राव
'बनाने वालों को सीख मिल गई है', सौरव गांगुली की ‘दादा’ के पोस्टर पर बोले राजकुमार राव
'25 साल पहले ही मर गया होता...', निधन के बाद नाना पाटेकर का पुराना वीडियो वायरल
'25 साल पहले ही मर गया होता...', निधन के बाद नाना पाटेकर का पुराना वीडियो वायरल
नाना पाटेकर की मौत पर 'शैतान' बोलने वाली तनुश्री दत्ता कौन हैं?
नाना पाटेकर की मौत पर 'शैतान' बोलने वाली तनुश्री दत्ता कौन हैं?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget