एक्सप्लोरर

Koffee With Karan 7: रणवीर सिंह ने की ऋतिक रोशन और कार्तिक आर्यन की मिमिक्री, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट

Ranveer Singh Mimicry Video: अपने अतरंगी कपड़ों के लिए जाने जाने वाले रणवीर सिंह मिमिक्री के मामले में भी खूब मशहूर हैं. करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 7' में वह खूब धमाल मचाते नजर आए हैं.

Ranveer Singh Mimics Kartik Aaryan And Hrithik Roshan: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस वक्‍त इंटरनेट पर छाए हुए हैं. करण जौहर का पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण 7’ (koffee with karan 7) जो शुरू हो गया है. रणवीर और आलिया इस शो के पहले गेस्‍ट बने. जाहिर सी बात है कि करण के सामने काउच पर बैठे रणवीर और आलिया ने कई मुद्दों पर खुलासे किए. सबसे मजेदार तो दोनों की शादीशुदा जिंदगी के अनुभव पर रहा. इसी बीच बातचीत के दौरान ही रणवीर, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नकल उतारते नजर आए.

रणवीर सिंह के बारे में तो सभी को पता है कि वह कितने मल्‍टी-टैलेंटेड हैं. अपने अतरंगी कपड़ों के लिए जाने जाने वाले रणवीर मिमिक्री के मामले में भी खूब मशहूर हैं. शो में पहले वह करण जौहर के कहने पर ऋतिक रोशन की नकल उतारते नजर आए. वीडियो देख कर सच में आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे. यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. 

बाद में आलिया ने उन्‍हें वरुण धवन और कार्तिक आर्यन के पैप फैसेज की मिमिक्री करने को कहा. फिर क्‍या था...रणवीर भला आलिया को कैसे मना कर सकते थे. उन्‍होंने दिखाया कि किस तरह कार्तिक आर्यन पैपराजियों के सामने पोज देते हैं. उनके स्‍माइलिंग पोज के साथ नमस्‍ते कहने के स्‍टाइल से लेकर पैपराजियों को किस तरह मुंह बनाकर थैंक्‍यू बोलते हैं...सब कुछ रणवीर ने कॉपी करके दिखाया और बिल्‍कुल परफेक्‍ट स्‍टाइल में किया. 

नकल उतारने के बाद कहा- माई ब्‍वॉयज...आई लव यू

रणवीर की मिमिक्री के बाद आलिया ने कहा ‘कार्तिक वी लव यू’. रणवीर ने भी वरुण और ऋतिक की तारीफ करते हुए कहा कि ‘ माई ब्‍वॉयज आई लव यू. आप लोग सराहनीय इंसान व कलाकार हो.’  

आपको बता दें कि रणवीर (Ranveer Singh) और आलिया (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ में बिजी हैं. दोनों पहली बार बिग स्‍क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. आलिया इन दिनों अपनी पहली प्रोडक्‍शन फिल्‍म ‘डार्लिंग्‍स’ के प्रमोशन में भी व्‍यस्‍त हैं. यह अगले महीने ओटीटी पर रिलीज को तैयार है. कार्तिक (Kartik Aaryan) की बात करें तो वह इस वक्‍त पूरी टीम के साथ ‘भूल भुलैया 2’ की शानदार सफलता का जश्‍न मनाने यूरोप पहुंचे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 7: रणबीर कपूर की Ex गर्लफ्रेंड दीपिका-कैटरीना संग रिश्ते को लेकर आलिया भट्ट का खुलासा, बोलीं- मैं दोनों से...

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, अस्पताल से घर लौटे, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे बिग बी
अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, अस्पताल से घर लौटे, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे बिग बी
'मैं किसी बात को खुद पर हावी नहीं होने देता...', करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
क्या सच में टूटने वाली है करणवीर बोहरा और तीजय सिद्धू की शादी? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
इन बड़े बदलाव के साथ रिलीज होगी थलापति विजय की 'जन नायकन', 'तमिलनाडु का सीएम' और 'TVK' का हुआ जिक्र
इन बड़े बदलाव के साथ रिलीज होगी 'जन नायकन', 'तमिलनाडु का सीएम' और 'TVK' का जिक्र
Jana Nayagan Advance Booking Day 1: 'जना नायकन' ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, क्या ओपनिंग डे पर तोड़ पाएगी 'कुली' का रिकॉर्ड?
'जना नायकन' का रिलीज से पहले तहलका, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget