एक्सप्लोरर

सोमवार को रणबीर-आलिया के घर के बाहर दिनभर क्या कुछ हलचल रही, जानिए

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही हैं. सोमवर को दिनभर इस कपल के घर के बाहर खूब हलचल देखने को मिली.

रणबीर‌ कपूर और आलिया भट्ट की शादी को‌ लेकर बरती जा रही सीक्रेसी‌ का आलम ये है कि‌ रोज़ रोज़ शादी की तारीख और वेन्यू दोनों बदल रहे हैं. इनसे‌ जुड़ी अलग-अलग खबरें रोज पढ़ने और सुनने‌ को मिल रही हैं. अब ये कयासों का दौर तो चलता ही रहेगा क्योंकि कपूर परिवार ने शादी को लेकर अब तक कोई बात नहीं की है. लेकिन सोमवार को दिनभर रणबीर और आलिया को लेकर‌ और उनके घर के बाहर क्या कुछ हलचल हुई, चलिए हम आपको बताते हैं.

आपको सबसे पहले दिखाते हैं कि रणबीर‌ कपूर की वो तस्वीरें जो उस वक्त की हैं जब वो सोमावर की रात अपने पाली हिल स्थित वास्तु बिल्डिंग में लौट‌ रहे थे. रणबीर कपूर ने घर लौटते वक्त अपने चेहरे को पूरी‌ तरह से मास्क से ढंक रखा था और सिर‌‌ पर कैप पहन रखी थी. ऐसे में लोगों को उन्हें ठीक से पहचान पाने में भी दिक्कत हो रही थी. रणबीर कपूर‌ पिछले कई दिनों से मुम्बई के फाइव स्टार होटल वेस्टिन‌ में ठहरे हुए थे जहां से वो रोजाना फिल्मसिटी में अपनी फिल्म‌ की शूटिंग के लिए जाया करते थे. लेकिन शूटिंग खत्म करने के बाद रणबीर कपूर को कल आलिया के कर्जत स्थित बंगले 'शालिया' में देखा गया. रणबीर‌ कपूर आलिया के बंगले से लौटकर घर आए तो वहीं आलिया कर्जत में ही अपनी बची हुई शूटिंग के लिए निकल गयीं. वैसे दो पहले ही आलिया को कर्जत की तरफ जाते देखा गया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

रणबीर और आलिया के बाद अब आलिया के पापा महेश भट्ट की भी बात कर लेते हैं, जो पहुंचे थे द कपिल शर्मा शो के सेट पर. महेश भट्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द आनेवाले अपने शो 'पहचान: द अनस्क्रिप्टेड शो' को प्रमोट करने के फिल्मसिटी में देखे गए. इस मौके पर जब एबीपी न्यूज़ ने महेश भट्ट से शादी की तारीख पूछने और उनके विजुअल्स शूट करने की कोशिश की तो हमें कुछ इस तरह से रोकने की कोशिश की गयी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

उधर नीतू कपूर पहले की तरह अपने रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' की शूटिंग में बिजी दिखाई दीं. एक बार फिर से जब नीतू सिंह से उनके बेटे रणबीर और आलिया की शादी की कंफर्म डेट्स पूछने की कोशिश की तो नीतू सिंह ने फिर दे बड़ी ही सफाई से इस मिलियन डॉलर क्वेशन को टाल दिया और कहा कि 'मैं शादी की डेट क्यों बताऊं?'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

चलिए अब एक बार फिर से लौटते हैं रणबीर और आलिया की घर की तरफ. सोमवार की शाम को वास्तु नामक इमारत से जुड़ी एक दीवार को कुछ सफेद पर्दे से ढांक दिया गया ताकि इमारत के परिसर के अंदर क्या कुछ चल रहा है, इसका किसी को भी कोई अंदाजा ना लगे और कोई इसे अपने‌ कैमरे शूट ना कर पाए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)


इससे कुछ ही देर पहले हमने सब्यासाची की ओर से भेजे गए डिजाइनर कॉस्ट्यूम्स को एक टैक्सी के‌ जरिए 'वास्तु' बिल्डिंग में अंदर ले जाते हुए देखा. खबर है कि आलिया भट्ट शादी के दिन मशहूर डिजाइनर‌ सब्यासाची के डिजाइन किए गए कपड़े पहनेंगी तो वहीं रणबीर कपूर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए कॉस्ट्यूम्स पहनकर दूल्हा बनेंगे.


सोमवार को रणबीर-आलिया के घर के बाहर दिनभर क्या कुछ हलचल रही, जानिए

वैसे हमने आप लोगों को पहले बताया था कि कैसे रणबीर-आलिया के तमाम घरों और प्रॉपर्टीज को लाइट्स से रौशन किया गया है. रिषी कपूर और नीतू कपूर के बांद्रा स्थित पुराने बंगले 'कृष्णा राज' को तोड़कर पिछले चार साल से फिर से बनाने का काम चल रहा है, लेकिन रिकंस्ट्रकशन के दौर से गुजर रहे इस बंगले को अब पूरी तरह से लाइट्स से रौशन कर‌ दिया गया है.

ये भी पढ़ें:- बॉलीवुड में टैलेंट और खूबसूरती के दम पर इस एक्ट्रेस ने बनाई थी पहचान, अब विदेश में कमा रहीं नाम

ये भी पढ़ें:- क्या बॉलीवुड में डेब्यू करेगी 18 साल की बेटी न्यासा, अजय देवगन ने दिया ये जवाब

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget