एक्सप्लोरर

आखिरी वक्त में डायरी लिखा करते थे रामानंद सागर, जिसे पढ़ कर हैरान रह गए थे लोग

रामानंद सागर टीबी के मरीज थे. उन्होंने इलाज के दौरान एक डायरी लिखना शुरू किया और उनकी डायरी के हर एक कॉलम ने लोगों को हैरान कर दिया.

एक बार फिर से रामायण और महाभारत जैसे ऐतिहासिक धारावाहिक दूरदर्शन पर शुरू हो गए हैं. सभी दर्शक राम और सीता जैसे अमर किरदारों को याद कर रहे हैं. इस बीच रामानंद सागर का कोई उल्लेख नहीं है, जिन्होंने इस सीरीज को बनाया. फिल्म निर्देशक रामानंद सागर ने रामायण, श्री कृष्णा सहित कई लोकप्रिय धारावाहिकों को बनाया. यही कारण है कि आज उनका नाम अमर हो गया है.

रामानंद सागर टीबी के मरीज थे. उन्होंने इलाज के दौरान एक डायरी लिखना शुरू किया और उनकी डायरी के हर एक कॉलम ने लोगों को हैरान कर दिया. आइए जानते हैं उनका यह किस्सा. एक इंटरव्यू में रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने इसका उल्लेख किया था.

प्रेम सागर ने कहा, "वह दिन-रात अध्ययन करते थे. एक दिन उन्हें खांसी आई. तब उन्होंने देखा कि उनके कपड़ों में खून था. परिवार के डॉक्टर को बुलाया गया और जांच के दौरान पता चला कि उनमें टीबी के लक्षण पाए गए. उस वक्त हैरानी की कोई बात नहीं थी क्योंकि उनकी टीबी का इलाज संभव था. डॉक्टर ने उन्हें टीबी सैनिटोरियम में इलाज करने की सलाह दी थी. पिताजी (रामानंद सागर) को टांगमर्ग के टीबी सैनिटोरियम में भर्ती कराया गया. यहां टीबी पेशेंट्स जिंदा जरूर आते थे लेकिन उनकी लाश बाहर जाती थी. उस सैनिटोरियम में एक कपल भी था. वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे. एक दिन दोनों स्वस्थ होकर वहां से निकले. उन्हें देखकर पिताजी चकित रह गए. उस दिन उन्हें एहसास हुआ कि प्यार किसी भी बीमारी को मात दे सकता है. यही वो दिन था जब उन्होंने डायरी लिखनी शुरू की.''

आखिरी वक्त में डायरी लिखा करते थे रामानंद सागर, जिसे पढ़ कर हैरान रह गए थे लोग

प्रेम सागर ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा, "पिताजी ने कॉलम लिखना शुरू किया और उनके कॉलम को पढ़ते हुए एक अखबार के संपादक को यह सोचकर आश्चर्य हुआ कि एक आदमी मर रहा है और वह लोगों को बता रहा है कि कैसे जीना है.''

रामानंद का कॉलम संपादक के दिल को छू गया और उन्होंने अपने अखबार में एक कॉलम निकालना शुरू किया- 'रामानंद सागर मौत के बिस्तर से.' किशन चंद्र, फैज़ अहमद फ़ैज़, राजिंदर सिंह बेदी ने भी रामानंद सागर के लेखों की सराहना की और वे भी उनके प्रशंसक बन गए. तभी रामानंद सागर को एक लेखक के रूप में पहचान मिली पाई.

यहां पढ़ें

पहली बार 'चाणक्य' को दूरदर्शन ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें कैसे बन पाई थी ये महान सीरीज

राम, सीता, लक्ष्मण और रावण के रूप में इन बॉलीवुड कलाकारों को देखना चाहते हैं 'रामायण' के 'लक्ष्मण'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋचा चड्ढा ने पहली नॉन-फिक्शन सीरीज 'मुसाफिरी' का ऐलान किया, 8 एपिसोड में दिखेगी मुंबई की अनसुनी कहानियां
ऋचा चड्ढा ने पहली नॉन-फिक्शन सीरीज 'मुसाफिरी' का ऐलान किया, 8 एपिसोड में दिखेगी कहानियां
'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब
'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब
'पवन सिंह ने जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया', भोजपुरी पावर स्टार पर काजल राघवानी के आरोप
'पवन सिंह ने जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया', भोजपुरी पावर स्टार पर काजल राघवानी के आरोप
Video: 'लॉक अप 2' की सक्सेस पार्टी में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी संग किया डांस, कुशाल टंडन के कमेंट ने खींचा ध्यान
'लॉक अप 2' की सक्सेस पार्टी में विनर श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी संग किया डांस

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget