Rajkummar Rao ने शेयर की पत्रलेखा की ऐसी तस्वीर, पोज़ समझने में लोगों का दिमाग चकरा गया
Rajkummar Rao Patralekha Photo : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और उनकी एक्ट्रेस पत्नी पत्रलेखा (Patralekha) इंडस्ट्री हैप्पी मैरिड कपल में से एक हैं.

Rajkummar Rao Patralekha Photo : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और उनकी एक्ट्रेस पत्नी पत्रलेखा (Patralekha) इंडस्ट्री हैप्पी मैरिड कपल में से एक हैं. 11 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने पिछले साल 15 नंवबर को ही शादी की है. हालांकि शादी से पहले भी ये कपल अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी वोकल रहा है.दोनों ने कभी अपना अफेयर लोगों की नज़रो से छुपाया नहीं. शादी से पहले ही अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ लवी-डवी फोटो शेयर करते रहते थे.
राजकुमार अब भी अक्सर पत्नी के साथ प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक्टर ने पत्रलेखा की ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है. इस तस्वीर को कुछ सेकेंड तक ग़ौर से देखने के बाद लोग पत्रलेखा का पोज़ समझ पा रहे हैं. इस वजह से वो एक्टर के पोस्ट पर कमेंट कर लोग उनका मज़ाक भी उड़ा रहे हैं.
दरअसल, राम कुमार ने जो फोटो शेयर की है उसमें पत्रलेखा एक शीशे के आगे बैठी हुई हैं और शीशे में उनकी बैक और पैर नज़र आ रहे हैं. पत्रलेखा का ये पोज़ लोगों को पहली नजर में थोड़ा अटपटा लग रहा है जिस वजह से वो उनका मज़ाक उड़ा रहे हैं. फोटो में एक्ट्रेस ने सफेद रंग की शर्ट के साथ ब्लैक कलर के शूज़ पहने हुए हैं और राजकुमार एक प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ पत्नी की फोटो क्लिक करते दिख रहे हैं. आप ख़ुद ही देख लें तस्वीर.
View this post on Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म बधाई दो का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है. इस फिल्म में एक्टर के साथ भमि पेडनेकर लीड रोल में नज़र आएंगे. फिल्म में राज कुमार राव एक गे पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं भूमि लेस्बियन पीटी टीचर का.
ये भी पढ़ें : बाहर आकर Rakhi Sawant ने किया खुलासा 'अंदर Shamita Shetty का बहुत बुरा हाल है Tejasswi ने उसे...'
View this post on Instagram























