एक्सप्लोरर

Rajiv Kapoor Death: सदमे में नील नितिन मुकेश का परिवार, बोले- एक साल तक नहीं करेंगे कोई भी सेलिब्रेशन

Rajiv Kapoor Death: एक्टर नील नितिन मुकेश ने राजीव कपूर के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि वह उनके पारिवारिक दोस्त थे. राजीव कपूर के निधन से उनका परिवार सदमे में है और अब वह एक साल तक कोई सेलिब्रेशन नहीं करेंगे. राजीव कपूर का जिस दिन निधन हुआ, उस दिन नील और रुकमणि की शादी की चौथी सालगिरह थी.

बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर और दिवंगत ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया. वह एक चेंबूर के अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा. वह 58 साल के थे. उनके निधन पर पूरे बॉलीवुड ने शोक व्यक्त किया. राजीव कपूर की मौत एक्टर नील नितिन मुकेश और उनके परिवार के लिए भी काफी दुखद है. राजीव कपूर उनके पारिवारिक दोस्त थे.

मंगलवार को नील नितिन मुकेश की शादी की चौथी सालगिरह थी. इस मौके पर नील ने सुबह पत्नी रुकमणि के साथ की एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी. दोनों ने इस दिन को परिवार के साथ सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया था. लेकिन राजीव कपूर की अचानक हुई मौत की वजह से नील ने इस सेलिब्रेशन को कैंसिल कर दिया. सेलिब्रेशन की सारी तैयारियां भी रद्द हो गई.

यहां देखिए नील नितिन मुकेश का इंस्टाग्राम पोस्ट-

साल भर तक सेलिब्रेशन नहीं करेंगे नील

नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड लाइफ को बताया कि राजीव कपूर के निधन से उनका परिवार सदमे में हैं और इस साल वह सेलिब्रेशन नहीं करेंगे. राजीव उनके प्रिय पारिवारिक दोस्त थे. नील के पिता नितिन मुकेश का कपूर परिवार के अच्छे संबंध थे. राजीव कपूर के निधन पर नील नितिन मुकेश ने अपनी पर्सनल फोटो एल्बम से इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में राजीव कपूर और ऋषि कपूर भी साथ में है.

नील-रुकमणि को शादी पर आशीर्वाद देने पहुंच ऋषि और राजीव कपूर

प्यारे चिंपू अंकल को खो दिया

ये तस्वीर चार साल पुरानी है. नील और रुकमणि की शादी में राजीव और ऋषि कपूर उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे थे. इस तस्वीर को शेयर करते हुए नील ने दुख भी जताया और राजीव अंकल के लिए प्यार भी दिखाया. उन्होंन इसे शेयर करते हुए लिखा,"हमारे परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है. हमने अपने सबसे प्यारे चिंपू अंकल को खो दिया. आपकी बहुत सारी यादें हमारे साथ हैं. मैं आपको सच में बहुत ज्यादा याद करूंगा. चिंपू अंकल हमेशा प्यार करता रहूंगा. आपकी आत्मा को शांति मिले."

ये भी पढ़ें-

Mandakini के लिए पिता से लड़ गए थे Rajiv Kapoor, निधन के बाद एक्ट्रेस ने कहा- तुम्हारी यादें मेरे लिए अनमोल हैं

Priyanka Chopra से 'गंदी' हरकत कराना चाहता था डायरेक्टर, बचाने के लिए सामने आए Salman Khan

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
कभी सायरा बानो संग काम करने से दिलीप कुमार ने कर दिया था मना, फिर उन्हीं को बनाया दुल्हन, ऐसी रही लव स्टोरी
कभी सायरा बानो संग काम करने से दिलीप कुमार ने कर दिया था मना, फिर उन्हीं को बनाया दुल्हन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget