एक्सप्लोरर

स्मिता पाटिल की मौत के बाद शुरू हुआ था राज बब्बर-रेखा का अफेयर, इस वजह से टूटा था रिश्ता

80-90 के दशक के कामयाब अभिनेता राज बब्बर और रेखा की करीबी एक वक्त सुर्खियों में थीं. ये वो वक्त था जब राज बब्बर दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल की मौत से सदमे में थे. वहीं, रेखा के मन में अमिताभ बच्चन से रिश्ता टूटने की टीस ऐसी थी कि वह उन्हें भुलाये नहीं भूल पा रही थीं.

बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा का नाम सबसे ज्यादा केवल अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा जाता है. इसके बाद उनका चर्चित अफेयर विनोद मेहरा के साथ रहा लेकिन एक और अभिनेता है जिसके साथ रेखा कभी प्यार में पड़ चुकी हैं. ये अभिनेता थे राज बब्बर. जी हां, 80-90 के दशक के कामयाब अभिनेता राज बब्बर और रेखा की करीबी एक वक्त सुर्खियों में थी. ये वो वक्त था जब राज बब्बर दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल की मौत से सदमे में थे.

स्मिता पाटिल की मौत के बाद शुरू हुआ था राज बब्बर-रेखा का अफेयर, इस वजह से टूटा था रिश्ता

वहीं, रेखा के मन में अमिताभ बच्चन से रिश्ता टूटने की टीस ऐसी थी कि वह उन्हें भुलाये नहीं भूल पा रही थीं. ऐसे में दर्द में डूबे राज बब्बर और रेखा को एक-दूसरे का साथ मिला तो दोनों भावनात्मक रूप से एक-दूजे के दुःख दर्द बांटते-बांटते करीब आ गए. इस दौरान राज और रेखा किसी फिल्म में भी साथ काम कर रहे थे. अकेलेपन में इन्हें एक-दूसरे का सहारा मिला. हालांकि, राज पर अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास लौटने का दबाव भी था. वह उनके पास वापस जाना भी चाहते थे लेकिन रेखा ऐसा कतई नहीं चाहती थीं.

स्मिता पाटिल की मौत के बाद शुरू हुआ था राज बब्बर-रेखा का अफेयर, इस वजह से टूटा था रिश्ता

एक बार की बात है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा और राज में इसी बात को लेकर मुंबई की एक भीड़-भाड़ वाली सड़क पर जमकर बहस हो गई. रेखा इस दौरान राज से इतनी नाराज़ हो गई कि वह नंगे पैर ही दौड़ते हुए वहां से चली गईं. कहा गया कि यही उनके और राज बब्बर के रिश्ते का अंत था. बाद में कई इंटरव्यूज में रेखा से जब इस मामले पर सवाल किए गए तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए ऐसी किसी घटना से इनकार कर दिया था.

स्मिता पाटिल की मौत के बाद शुरू हुआ था राज बब्बर-रेखा का अफेयर, इस वजह से टूटा था रिश्ता

यहां तक कि उन्होंने तो राज के साथ अपने रिश्ते को भी खुलकर कभी नहीं कुबूला था. मगर राज बब्बर ने रेखा से अपने अफेयर के बारे में कभी कुछ नहीं छुपाया. उन्होंने कुबूल किया था कि वह और रेखा कभी बेहद करीब थे.

एक इंटरव्यू में राज बब्बर ने कहा था, ''फिल्मों में साथ काम करते-करते हम इमोशनली एक-दूसरे को सपोर्ट करने लगे थे. मैं ये नहीं कहता कि हम दोनों सिर्फ दोस्त थे। ये सब अब पुरानी बातें हो चुकी हैं, मैंने उनके साथ कई भावुक पलों को जिया है, कोई भी इस तरह के रिश्ते को जल्दी से नहीं भूल पाता, हां आज हम दोनों साथ नहीं हैं लेकिन हमारे बाते बीते दिनों की कई अच्छी यादें हैं। शायद उन्हें(रेखा) हमारे रिश्ते पर बात करने में शर्म आती हो लेकिन मैं हमेशा यही कहूंगा कि उस रिश्ते ने मुझमें नई ऊर्जा भर दी थी।''

 
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday BO Collection Live: रविवार को 'धमाल 4' ने डेढ़ बजे तक कर ली 5 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने डेढ़ बजे तक कर ली 5 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
TMKOC Promo: 9 साल बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी, खुशी से झूमे जेठालाल
9 साल बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी, खुशी से झूमे जेठालाल
'द ओडिसी' के प्रीमियर में सौम्या टंडन ने लूटी महफिल, 41 की उम्र में वन-शोल्डर गाउन में ढाया कहर
'द ओडिसी' के प्रीमियर में सौम्या टंडन ने लूटी महफिल, 41 की उम्र में वन-शोल्डर गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget