एक्सप्लोरर

PS 2 Box Office: ऐश्वर्या राय की 'पोन्नियिन सेल्वन 2' कर रही धुंआधार कमाई, तीसरे दिन का कलेक्शन भी रहा शानदार

Ponniyin Selvan 2 Box Office: ऐश्वर्या राय और विक्रम स्टारर फिल्म 'पीएस 2' को ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है और 100 करोड़ क्लब के बेहद नजदीक है.

Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 3: मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म को पहले दिन से ही दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और इसने शानदार ओपनिंग की. वहीं वीकेंड पर भी फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा खासा फुटफॉल मिला नतीजतन हिस्टोरिकल ड्रामा के कलेक्शन में भी जबरदस्त इजाफा हुआ. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है. चलिए यहां जानते हैं 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?
'पोन्नियिन सेल्वन 2' को 3200 से ज्यादा स्क्रीनों पर रिलीज़ किया गया था. ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम की ये फिल्म ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रही हैं. फिल्म की कमाई की बात करें तो 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने अपने रिलीज के पहले दिन 24 करोड़ का बिजनेस किया था. इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई 26.2 करोड़ रुपये रही. वहीं अब 'पोन्नियिन सेल्वन 2' के तीसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. जिसके मुताबिक फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने रविवार को यानी अपनी रिलीज के तीसरे दिन 30 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 80. 20 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए इसके जल्द ही 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने की उम्मीद है.

पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने किसी का भाई किसी की जान को पछाड़ा
‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. यहां कि तक कि इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ने सलमान खान स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान को काफी पीछे छोड़ दिया है. जहां तीन दिनों में ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ की कमाई 80 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है तो वहीं ‘किसी का भाई किसी की जान’ 10 दिन  बाद 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है.

पोन्नियिन सेल्वन 2’ मल्टी स्टारर फिल्म है
बड़े बजट और मल्टी स्टारर फिल्मल ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को कई भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज़ किया गया था. इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला के साथ-साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित कई कलाकार हैं.

ये भी पढ़ें: -The Kapil Sharma Show की वजह से हाथ से निकल गई बड़ी फिल्म, Krushna Abhishek ने किया खुलासा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने बीच में छोड़ा शो, गुस्से में गाड़ी में बैठकर निकले, निरहुआ हुए इमोशनल
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने बीच में छोड़ा शो, गुस्से में गाड़ी में बैठकर निकले, निरहुआ हुए इमोशनल
BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget