एक्सप्लोरर

RJ महवश को इंग्लिश ना आने के चलते किया गया था बेइज्जत, दर्द में सुसाइड करने जा रही थीं एक्ट्रेस

RJ Mahvash Insulted Publicly: आरजे महवश ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया था जब उन्हें ग्लिश ना आने के चलते एक बार उन्हें बहुत बेइज्जत किया गया था. इसके बाद वे हिम्मत हार बैठी थीं.

RJ Mahvash Insulted Publicly: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश अक्सर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उनकी सीरीज प्यार, पैसा और प्रॉफिट भी रिलीज हुई थी. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वे बताती नजर आ रही हैं कि इंग्लिश ना आने के चलते एक बार उन्हें बहुत बेइज्जत किया गया था. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें सुसाइड का ख्याल भी आने लगा था.

जोश टॉक्स हिंदी में आरजे महवश ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया था. उन्होंने तब एक रेडियो शो के लिए उन्हें रिजेक्ट किए जाने का खुलासा किया था. एक्ट्रेस ने कहा- 'रेडियो में मेरा पहला लिंक रिकॉर्ड किया था और जब मैंने उसे अपने बॉस को दिखाया तो उन्होंने सबके सामने कहा कि ये रिकॉर्डिंग बकवास है. मेरा उस जगह खड़े होकर सौ बार दिल टूटा था. इतने खराब तरीके से मुझे आज तक किसी ने नहीं कहा था.'

Who Is RJ Mahvash? Everything About Actor-Film Producer Linked To Yuzvendra Chahal

इंग्लिश ना आने के चलते नहीं मिला शो
महवश ने कहा- 'मेरी आंखों में आंसू आ गए. फिर मैं वॉशरूम चली गई और वहां जाकर बहुत रोई. उसके बाद उन्होंने बाहर आकर सबसे बोला कि इसको शो कभी नहीं दे सकते क्योंकि इसे इंग्लिश नहीं आती. बहुत छोटी-छोटी चीजों में जैसे पलूशन है पोलूशन है, तो उसको अगर मैं पोलूशन बोल रही हूं तो इसको ऐसे बोलना कि वो पलूशन है. बहुत छोटी-छोटी चीजों में टोका और मीटिंग में सबके सामने बोला कि इसको इंग्लिश नहीं आती और शो कभी नहीं दे सकते.' 

Know all about RJ Mahvash, Yuzvendra Chahal's plus one at the ICC Champions Trophy finals - Lifestyle News | The Financial Express

'मेरे बॉस ने चिल्ला के बोला कि...'
आरजे महवश ने आगे कहा- 'उसके बाद मैंने सिर्फ वीडियोज बनाएं. मैंने इंग्लिश कभी नहीं बोली, मुझे बोलनी ही नहीं थी. वहां पर कई लोगों को आईडिया नहीं आते थे, कई लोगों को बोलना नहीं आता था, पर जरूरी था कि महवश को इंग्लिश नहीं आती है. मेरे बॉस ने चिल्ला के बोला कि मैं बताऊं क्या सबके सामने कि क्यों नहीं मिल रहा तुम्हें शो, क्यों पूछती हो बार-बार की चाहिए नहीं मिल सकता.'

RJ Mahvash biography (Indian Youtuber and Radio Jockey) - Readableinfo

सुसाइड करने के बारे में सोच रही थीं महवश
आरजे महवश ने आगे बताया कि वो नाकामियों से तंग आकर सुसाइड करने के बारे में सोच रही थीं. उन्होंने बताया- 'एक कमरा था, राज के कुछ ढाई बज रहे होंगे और छोटा सा कमरा मैं और मेरे हाथ में वो मेरी मां की साड़ी. वो खूबसूरत लगने के लिए, सजने के लिए नहीं थी और लड़कियों की तरह. मुझे बस पंखा दिख रहा था और मेरी आखिरी ऐसी उम्मीद दिख रही थी कि मैं ये चीज खत्म कर दूं. ये सारे दर्द को खत्म भी तो कर सकते हैं. बस मैं वो हिम्मत, वो जिगरा नहीं जुटा पा रही थी कि मैं कि मैं जो फैसला लेने जा रही हूं क्या वो सही होगा या वो भी हर फैसले की तरह शायद गलत साबित होगा.'

'खुद रोने से लोगों को हंसाने तक का ये सफर...'
एक्ट्रेस फिर कहती हैं- 'आखिर में तो मुझे एक बात समझ आई उस वक्त कि मेरे पास दो ऑप्शंस हैं. या तो मैं वो कर लेती या फिर मैं सलूशन ढूंढ लेती. मेरे पास दोनों ही चीजों की हिम्मत नहीं थी. मेरे दिल में ख्याल आया कि लाइफ में कभी भी कोई परेशानी तो हमेशा एक चीज सोचो कि क्या उसका हल निकालना आपके हाथ में है? अगर है तो परेशानी कैसी और अगर नहीं है तो परेशानी कैसी. उस दिन के बाद मैं आज तक नहीं रुकी. मुझे ये समझ आया कि अगर मैं इस तकलीफ से कोई दूसरा बंदा उस तकलीफ से ना गुजरे. मैंने लोगों को हंसाना शुरू किया, तो खुद रोने से लोगों को हंसाने तक का ये सफर बहुत मुश्किल और अच्छा दोनों रहा है.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
'वेलकम टू द जंगल' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज, मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget