एक्सप्लोरर

Ullu App और Alt Balaji को ब्लॉक क्यों नहीं किया? गंदी क्लिप देखने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार से पूछा सवाल

उल्लू एप पर दिखाए गए 'हाउस अरेस्ट शो' को लेकर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार से सवाल पूछा है. उन्होंने पूछा है कि इसे बैन क्यों नहीं किया गया?

उल्लू एप पर स्ट्रीम हो रहे रिएलिटी शो हाउस अरेस्ट विवादों में हैं. इसका एक क्लिप वायरल होने के बाद लगातार बैन करने की मां हो रही है. अब उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस मुद्दे को उठाया है और और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से कार्रवाई की मांग की है.

एक्स पर किए पोस्ट में प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार से सवाल भी पूछा है कि जब 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ब्लॉक किए गए तो फिर उल्लू एप और अल्ट बालाजी एप पर बैन क्यों नहीं लगाया गया. प्रियंका ने पोस्ट में लिखा, 'सरकार द्वारा ब्लॉक किए गए ऐप्स मुख्य रूप से अश्लील कंटेंट परोसते थे. 18 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया. आश्चर्य ये है कि दो सबसे बड़े ऐप्स - उल्लू और ऑल्ट बालाजी - को इस बैन से बाहर रखा गया. क्या सूचना और प्रसारण मंत्रालय देश को बताएगा कि इन्हें इस प्रतिबंध से क्यों छूट दी गई?'

प्रियंका चतुर्वेदी ने इसके साथ उन एप की लिस्ट भी दी जिन पर बैन लगाया गया.

 

उन्होंने शो की एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने स्थायी समिति में यह मुद्दा उठाया है कि उल्लू ऐप और ऑल्ट बालाजी जैसे ऐप्स, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा अश्लील सामग्री के लिए ऐप्स पर लगाए गए प्रतिबंध से बच गए हैं. मैं अभी भी उनके जवाब का इंतजार कर रहा हूँ.'

आपको बता दें कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने उल्लू एप को असभ्य और अश्लील सामग्री को दिखाने के लिए सम्मन किया है . Ullu App के CEO विभु अग्रवाल और संचालक एजाज़ खान को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने 9 मई को पेश होना पड़ेगा . 

हाउस अरेस्ट शो का विवाद

हाउस अरेस्ट एक रियलिटी शो है जिसे एक्टर एजाज़ ख़ान होस्ट कर रहे हैं. यह शो Ullu ऐप और YouTube पर स्ट्रीम हो रहा है. ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आने वाले शो में एजाज़ ख़ान और कई लड़किया मॉडल एक्टर अश्लील कंटेंट पर चर्चा और एक्शन करते नज़र आती है . इस शो के हिस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है इसलिए शो पर प्रतिबंध लगाने की माँग उठ रही है . 

इस शो में प्रतियोगियों को एक घर में ‘नज़रबंद’ (House Arrest) किया गया है. यहां उन्हें टास्क दिए जाते हैं. इस शो के लेटेस्ट एपिसोड पर विवाद है जिसमें एजाज़ ख़ान ने कंटेस्टेंट से ‘कामसूत्र’ की सेक्स पोज़िशन्स के बारे में सवाल किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
'घटिया हीरो है' तेजप्रताप यादव के तंज पर भड़के निरहुआ, बोले- 'तुम पिता के नाम पर हो, हम स्ट्रगल करके आए हैं'
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक Dolce ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक डोल्से ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget