एक्सप्लोरर

The Sabarmati Report OTT Release: अब ओटीटी पर विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' मचाने आ रही धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म

The Sabarmati Report: 'द साबरमती रिपोर्ट' काफी चर्चा में रही है. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन पीएम मोेदी सहित तमाम नेताओं ने इसकी सराहना की है.

The Sabarmati Report OTT Release: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म हैं. इस मूवी में विक्रांत मैसी ने समर कुमार की भूमिका निभाई है. फिल्म में  राशि खन्ना ने अमृता गिल और रिद्धि डोगरा ने मनिका राजपुरोहित की भूमिका निभाई है.ये फिल्म देश की सबसे बड़ी घटना गोधरा कांड पर बेस्ड है. इस फिल्म को पीएम मोदी ने भी देखा था और इसकी काफी सराहना की थी. हालांकि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस निराशाजनकर रही थी. लेकिन अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. चलिए जानते हैं ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ओटीटी पर कब और कहां दस्तक देगी?

‘द साबरमती रिपोर्ट’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से मिला-जुला रिव्यू मिला था. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक  विक्रांत मैसी स्टारर द साबरमती रिपोर्ट का प्रीमियर 10 जनवरी, 2025 को ZEE5 पर होगा. धीरज सरना द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 2002 में साबरमती एक्सप्रेस से जुड़ी गोधरा ट्रेन जलने की त्रासदी पर बेस्ड है. हालांकि मेकर्स ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है.

क्या है ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कहानी?
‘द साबरमती रिपोर्ट’ एक पत्रकार पर आधारित है जो 2002 में गुजरात में हुए गोधरा ट्रेन अग्निकांड की इनवेस्टिगेशन करता है. फिल्म की कहानी तब बड़ा मोड़ आता है जब एक और जर्नलिस्ट को कई सालों के बाद घटना से जुड़ी एक छिपी हुई रिपोर्ट का पता चलता है. पावरफुल लोगों से जुड़ी साजिश और छिपी हुई सच्चाई को उजागर करने की ठानकर वह न्याय की तलाश में निकल पड़ता है. फिल्म समाज में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका और सच्चाई को उजागर करने का प्रयास करते समय उनके सामने आने वाले खतरों को भी हाईलाइट करती है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

द साबरमती रिपोर्ट कास्ट एंड क्रू
फिल्म में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना, रिद्धि डोगरा, सुदीप वेद, हेला स्टिचल्मेयर, दिग्विजय पुरोहित, अभिशांत राणा, उर्वशी गोल्टर सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म को अर्जुन भांडेगांवकर, धीरज सरना, विपिन अग्निहोत्री और अविनाश सिंह तोमर द्वारा लिखा गया है और इसका निर्माण एकता कपूर, शोभा कपूर, अंशुल मोहन और अमूल वी मोहन द्वारा बालाजी मोशन पिक्चर्स, विपिन अग्निहोत्री फिल्म्स और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अमलेंदु चौधरी ने की है.

ये भी पढ़ें: नए साल से पहले Ashnoor Kaur ने रेड थाई हाई स्लिट ड्रेस में दिखाई अदाएं, दिलकश तस्वीरों पर फैंस हुए कुर्बान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'इक्का' से 'पति पत्नी और वो दो' तक इतनी फिल्में-सीरीज, वीकेंड के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन
फ्राइडे को ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'इक्का' से 'पति पत्नी और वो दो' तक
Lock Upp 2: 'गौरव खन्ना जानते थे मैं बाईसेक्सुल हूं', आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- 'वो काफी ओपन माइंडेड...'
'गौरव जानते थे मैं बाईसेक्सुल हूं', आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- 'वो काफी ओपन माइंडेड...'
'लॉक अप 2' में गोविंदा की एंट्री, बंदूक की गोली लेकर पहुंचे हीरों नंबर , बोले, 'सुनीता मेरे सीने पर मारना चाहती थीं'
'लॉक अप 2' में गोविंदा की एंट्री, बंदूक की गोली लेकर पहुंचे हीरों नंबर , बोले, 'सुनीता मेरे सीने पर मारना चाहती थीं'
Ikka First Review Out: सनी देओल, अक्षय की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया 'इक्का' का फर्स्ट रिव्यू
सनी देओल, अक्षय की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया 'इक्का' का फर्स्ट रिव्यू

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget