एक्सप्लोरर

यूट्यूब से हटाया जा सकता है कुणाल कामरा का 'नया भारत' वीडियो, टी-सीरीज ने किया कॉपीराइट क्लेम

Kunal Kamra Video Copyright Claim: कुणाल कामरा के वीडियो पर म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने कॉपीराइट का क्लेम किया है. इसके बाद कॉमेडियन ने ट्वीट कर अपना गुस्सा निकाला है.

Kunal Kamra Video Copyright Claim: कुणाल कामरा ने एक ट्वीट कर बताया है कि उनके वीडियो 'नया भारत' पर टी-सीरीज ने कॉपीराइट क्लेम किया है. उन्होंंने इस ट्वीट में म्यूजिक कंपनी पर भड़कते हुए लिखा है कि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया है जो कानूनी रूप से गलत हो. 

बता दें कि टी-सीरीज के यूट्यूब पर रिपोर्ट किए जाने के बाद यूट्यूब ने कामरा के 45 मिनट के वीडियो की विजिबिलिटी और मोनोटाइजेशन ब्लॉक कर दिया है. कुणाल कामरा ने इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है.

यहां देखें पोस्ट

कुणाल कामरा ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने लिखा है- 'हैलो टी-सीरीज, कठपुतली बनना बंद करो. पैरोडी और सटायर कानूनी तौर पर उचित उपयोग के अंतर्गत आते हैं. मैंने न तो गाने के बोल इस्तेमाल किए हैं और न ही गाने का ओरिजिनल इंस्ट्रूमेंटल यूज किया है.'

कामरा ने आगे लोगों से कहा कि - ''इंडिया में मोनोपोली किसी माफिया से कम नहीं है, इसलिए कृपया इसे हटाए जाने से पहले इस वीडियो को देख लें या फिर डाउनलोड कर लें .''

कामरा ने इस ट्वीट में टी-सीरीज को टैग करते हुए ये भी बताया है कि वो फिलहाल तमिलनाडु में रहते हैं.

कुणाल कामरा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ऊपर तंज करते हुए 'हवा हवाई' गाने की धुन पर एक पोयम गाई थी. बता दें कि मिस्टर इंडिया फिल्म में श्रीदेवी पर फिल्माए गए इस गाने पर म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज का अधिकार है.

टी-सीरीज का जवाब
अब इस मामले में टी-सीरीज के स्पोक्स पर्सन की ओर से जवाब आया है. जवाब में कहा गया है, ''कुणाल कामरा ने गाने में इस्तेमाल किए गए म्यूजिकल वर्क के यूज के लिए कोई ऑथराइजेशन या अप्रूवल नहीं लिया है. इसलिए कंपोजीशन राइट्स के उल्लंघन के लिए इस कंटेंट को ब्लॉक किया जाता है.''

बढ़ी कुणाल कामरा की परेशानी
रविवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर अप्रत्यक्ष रूप से एक पोयम वायरल होने के बाद उस होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की गई, जहां इसे शूट किया गया था. जहां अब इस वीडियो पर यूट्यूब में एक्शन हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में दो एफआईआर भी दर्ज की गई हैं. मुंबई पुलिस ने उन्हें पेश होने के लिए दूसरा समन भी भेज दिया है. बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर 'गद्दार' वाली टिप्पणी के बाद शिवसेना के कार्यकर्ता भड़के हुए हैं.

और पढ़ें: 'सिकंदर' के तूफान के पहले बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की आंधी, शाहरुख के क्लब में विक्की कौशल की एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 नई फिल्में-सीरीज, मजेदार होगा वीकेंड
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, अब बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget