एक्सप्लोरर

Sunflower 2 Trailer: कॉमेडी करते-करते किलर बने सुनील ग्रोवर? 'सनफ्लॉवर 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अदा शर्मा की हुई एंट्री

Sunflower 2 Trailer: सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जिसमें अदा शर्मा की नई एंट्री हुई है.

Sunflower 2 Trailer: सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस डार्क-ह्यूमर सीरीज के साथ एक बार फिर एक्टर ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

कॉमेडी करते-करते किलर बने सुनील ग्रोवर?
'सनफ्लॉवर 2' का ट्रेलर बेहद रोमांचक है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. वहीं इस सीजन में अदा शर्मा की भी एंट्री हुई है, जहां वह कॉमेडियन के साथ मिलकर खूब धमाल मचाने वाली हैं. वहीं ट्र्रेलर को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा कि 'दोस्ती में नो सॉरी, नो थैंक्यू और अब सनफ्लॉवर 2 के ट्रेलर के लिए भी कोई इंतजार नहीं...'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

फिल्म का ट्रेलर 
बता दें कि ये एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जिसमें सुनी ग्रोवर मर्डर के प्राइम सस्पेक्ट हैं. ट्रेलर में देखने को मिलता है कि सनफ्लॉवर नाम की सोसाइटी में राज कपूर नाम के शख्स का मर्डर हो जाता है. ऐसे में पुलिस सोनू (सुनील) को मर्डर के इल्जाम में गिरफ्तार कर लेती है. अब क्या सोनू ने सच में मर्डर किया है या उसे फंसाया जा रहा है, इसका खुलासा जल्द होने वाला है. 

इस दिन रिलीज होगी सनफ्लॉवर
वहीं सीरीज में रणवीर शौरी एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश कर रहा है. वहीं ट्रेलर में अदा शर्मा की झलक भी देखने को मिल रही है, जहां वह अपने दिलकश अदाओं से सोनू के होश उड़ाती हुई नजर आ रही हैं. बता दें कि इस सीरीज को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है, जो 1 मार्च को जी5 पर रिलीज होने वाली है. वहीं हंसी और रहस्यों से भरपूर इस मेजदार सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सीरीज में सुनील ग्रोवर, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी, आशीष विद्यार्थी और अदा शर्मा अहम किरदारों में नजर आएंगे.

हिट था पहला सीजन
वहीं सनफ्लॉवर के पहले की बात करें तो दर्शकों की तरफ से इस सीरीज को खूब पसंद किया था. वहीं इस वेब सीरीज के साथ सुनील ग्रोवर ने ओटीटी पर अपना डेब्यू भी किया था. ऐसे में फैंस को इसके दूसरे सीजन से काफी उम्मीदें हैं. 

ये भा पढ़ें: Shilpa Shetty Daughter Birthday: बेटी समीषा का बर्थडे सेलिब्रेट करने फैमिली संग सिंगापुर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, प्रिंसेस लुक में नजर आई एक्ट्रेस की लाडली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
'वेलकम टू द जंगल' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज, मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget