एक्सप्लोरर

Stolen Release Date: क्राइम थ्रिलर Stolen की रिलीज डेट कंफर्म, इस दिन घर बैठे देख सकेंगे खौफनाक फिल्म

Stolen Release Date: अमेजन प्राइम वीडियो ने क्राइम थ्रिलर फिल्म स्टोलन का रिलीज डेट ऐलान कर दिया है. चलिए जानते हैं ये सीरीज ओटीटी पर कब स्ट्रीम होगी.

Stolen Release Date: अभिषेक बनर्जी बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेट एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने ओटीटी पर भी धाक जमाई हुई है. वहीं अब एक्टर एक क्राइम थ्रिलर से ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहे हैं. दरअसल अभिषेक अब फिल्म 'स्टोलन' में नजर आएंगे. इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है.  चलिए यहां जानते हैं ये कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी? 

'स्टोलन' रिलीज डेट (Stolen Release Date)
अभिषेक बनर्जी स्टारर मच अवेटेड फिल्म 'स्टोलन' की मेकर्स ने आज रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. इस क्राइम थ्रिलर का प्रीमियर 4 जून को भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा.

'स्टोलन' का ट्रेलर भी धांसू है (Stolen Trailer)
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक दिल दहला देने वाले सीन से होती है, जब एक बच्चे को उसकी मां झुम्पा (मिया मैल्ज़र) की बाहों से छीन लिया जाता है, जब वह एक सुनसान रेलवे स्टेशन पर सो रही होती है. इसके बाद शुरू होती है एक बेचैनी भरी तलाश, जिसमें झुम्पा के साथ रमण (शुभम वर्धन) और गौतम (अभिषेक बनर्जी) नामक दो भाई इस खतरनाक सफर पर निकल पड़ते हैं. भारत के सुदूर इलाकों में, जहाँ दुश्मन जैसे स्थानीय लोग उनकी जान के पीछे पड़े हैं, उनकी तलाश अब ज़िंदगी और मौत की लड़ाई बन चुकी है. ट्रेलर रॉ इमोशंस और तीव्रता से भरा हुआ है, जो दर्शकों को एक ऐसे संसार में ले जाता है जहाँ इंसाफ और इंतकाम के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है. क्या झुम्पा को उसका खोया हुआ बच्चा मिलेगा? रमन और गौतम का क्या अंजाम होगा?

'स्टोलन' के मेकर्स (Stolen Makers)
अनुराग कश्यप, किरण राव, निखिल आडवाणी और विक्रमादित्य मोटवानी  जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर टीम के साथ स्टोलन करण तेजपाल के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है. फिल्म को गौरव ढींगरा ने जंगल बुक स्टूडियो के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. 

'स्टोलन' स्टार कास्ट
स्टोलन' में अभिषेक बनर्जी, हरीश खन्ना, मिया मेल्ज़र, साहिदुर रहमान और शुभम वर्धन जो प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं. अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, “स्टोलन  भारत का रॉ, जॉनर-ड्रिवन फिल्ममेकिंग का जवाब है. जिस दिन मैंने कहानी सुनी, मुझे पता था कि मैं ड्राइवर की सीट पर बैठना चाहता हूं. बिल्कुल मेरे किरदार गौतम की तरह. हमारे निर्देशक, करण तेजपाल, मेरे सामने आए सबसे नए और सबसे रोमांचक दिमागों में से एक हैं. वह यहाँ रहने के लिए हैं, और मैं दुनिया को यह दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि वह क्या करने में सक्षम हैं.

हमारे निर्माता, गौरव ढींगरा, अच्छी फिल्ममेकिंग के बारे में दिल से भावुक हैं. हमें इंडस्ट्री में उनके जैसे और लोगों की ज़रूरत है. मैं इस बात के लिए रोमांचित हूँ कि प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने पर दुनिया भर के दर्शक इस मनोरंजक थ्रिलर का अनुभव करेंगे.”

 

ये भी पढ़ें:-विदेश में लेपर्ड प्रिंट कटआउट ड्रेस पहन नोरा फतेही ने लगाई आग, एक्ट्रेस की एक-एक तस्वीर पर लट्टू हुए फैंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
नेटफ्लिक्स पर 23 अक्टूबर को महा-धमाका: ‘गजब रात' से लेकर 'ल्यूपिन 4' तक, आ रहीं ये धांसू फिल्में और सीरीज
नेटफ्लिक्स न्यू रिलीज: 23 अक्टूबर को स्ट्रीम होंगी ये धांसू फिल्में और वेब शोज
इंडिया में फ्री देख डालें ये 5 चाइनीज ड्रामा, IMDB पर मिली तगड़ी रेटिंग
इंडिया में फ्री देख डालें ये 5 चाइनीज ड्रामा, आईएमडीबी पर मिली तगड़ी रेटिंग
Rise And Fall 2 Episode 26 Review: पवन सिंह की एंट्री से मचा धमाल, जशवंत-ऋषभ को लगा झटका
'राइज एंड फॉल 2' में पवन सिंह की एंट्री से मचा धमाल, जशवंत-ऋषभ को लगा झटका

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget