एक्सप्लोरर

OTT पर चलने वाला है ‘शर्माजी की बेटी’ का जादू, जानें कब और कहां देखें ताहिरा कश्यप की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म

Sharmajee Ki Beti OTT Release Date: साक्षी तंवर की फिल्म शर्माजी की बेटी ओटीटी पर रिलीज हो गई है. अगर आपको भी कोई नई कहानी और बढ़िया मनोरंजन करने का मन है तो चलिए बताते हैं कि इस फिल्म को कहां देखें.

Sharmajee Ki Beti OTT Release Date: महिलाओं की जिंदगी की उधेड़बुन को फिल्मी पर्दे पर दिखाने के लिए कहानी लिखने वालों ने खूब रिसर्च किया है. ऐसी ही एक कहानी को नए धागे में पिरोकर लाई हैं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप. ताहिरा ने महिलाओं की बदलती जिंदगी पर आधारित एक फिल्म बनाई है शर्माजी की बेटी. इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपने फीचर फिल्म निर्देशन की शुरुआत की है. तो चलिए आपको बताते हैं कि यह फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज हो रही है. 

ओटीटी पर कहां देखें 'शर्माजी की बेटी'
ताहिरा कश्यप निर्देशित 'शर्माजी की बेटी' का आज यानि 28 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर डायरेक्ट-टू-डिजिटल प्रीमियर हुआ. इसके लिए हाल ही में एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए. अगर आप भी इसे ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप या टैब या स्मार्ट टीवी पर प्राइम वीडियो ऐप डाउनलोड करें. कोई एक सब्सक्रिप्शन चुने और उसका पेमेंट करें. अपने होम पेज पर जाएं और सर्च बार में 'शर्माजी की बेटी' टाइप करें. इसके बाद वॉच पर क्लिक करके फिल्म देखें. 

कैसी है शर्माजी की बेटी की कहानी
शर्माजी की बेटी की कहानी तीन महिलाओं की कहानी पर आधारित है. पहली कहानी साक्षी तंवर की है, जिनकी बेटी टीनएज की हो रही है और उसमें बदलाव हो रहे हैं. वह उन बदलाव को समझ नहीं पाती हैं. दूसरी दिव्या दत्ता हैं, जिनके पति पटियाला से मुंबई शिफ्ट हुए हैं. भागती-दौड़ती जिंदगी में वह पति के बदले मिजाज के साथ नहीं ढल पा रही हैं. और तीसरी सैयामी खेर हैं, जो कि क्रिकेटर हैं, लेकिन उनको पहचान नहीं मिल पा रही है. वह पहचान की तलाश में दौड़ रही हैं. 

वुमेन एंपावरमेंट पर बनी फिल्म
बता दें कि शर्माजी की बेटी कुल मिलाकर वुमेन एंपावरमेंट पर आधारित फिल्म है. इस फिल्म के जरिए पुरानी कहानी को नए अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है. अगर आप भी इस वीकेंड कोई प्लान नहीं बना रहे हैं तो इस फिल्म को घर बैठे देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: शादी के कुछ दिन बाद ही पति की इस हरकत पर भड़कीं Aarti Singh, गुस्से में दीपक चौहान से बोलीं- 'थप्पड़ पड़ेगा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 OTT Release: 'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget