एक्सप्लोरर

Farzi की बैकबोन हैं विजय सेतुपति, इन 5 फैक्टर्स से फूंकी किरदार में जान

Vijay Sethupathi in Farzi: वेब सीरीज फर्जी में विजय सेतुपति ने दमदार अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया है. इस शो में एक्टर शाहिद कपूर भी लीड रोल में हैं.

Vijay Sethupathi in Farzi: वेब सीरीज और फिल्म में बॉलीवुड फिलहाल हिंदी-साउथ मिलन कराने में लगा हुआ है. यही कारण है कि साउथ फिल्मों के बड़े-बड़े सितारे सीधे हिंदी कंटेंट में लीड-सेकंड लीड कास्ट हो रहे हैं. विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु के बाद अब एंट्री हुई तमिल स्टार विजय सेतुपति की. तमिल सिनेमा में सुपरस्टार का दर्जा रखने वाले विजय सेतुपति ने अमेजन प्राइम पर रिलीज हुए फर्जी के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस वेबसीरीज में शाहिद कपूर, केके मेनन जैसे स्टार भी हैं, पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है विजय सेतुपति ने. 

Raj & DK की इस वेब सीरीज में एक लॉ इन्फोर्समेंट अफसर के रोल में विजय सेतुपति ने किरदार में अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है. जैसा कि उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि शो में उनका रोल फ्रूट सलाद की तरह है जो हर चीज में अच्छे से फिट हो जाता है. वैसा उनकी परफॉर्मेंस से देखने को मिला भी. कहीं भी वे शाहिद और केके मेनन जैसे स्टार से कमजोर नहीं पड़े हैं, बल्कि जबतक वो स्क्रीन पर रहते हैं ऐसा लगता है कि पूरी वेब सीरीज ही उनकी है. इसके पीछे सिर्फ एक ही नहीं बल्कि पांच ऐसे कारण हैं जो उनके रोल को इतना दमदार बनाते हैं. आइए नजर डालते हैं. 

एक्टिंग
एक्टिंग में साउथ के इस स्टार का कोई मुकाबला नहीं है. विक्रम वेधा, सेतुपति, धर्मा दुरई, Pannaiyarum Padminiyum जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है. फर्जी में भी विजय की एक्टिंग कहीं भी कमजोर नहीं पड़ती है. शाहिद कपूर के साथ फेस ऑफ वाले सीन भी वो अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस से शाहिद कपूर पर भारी पड़ते नजर आते हैं. जिस तरह से वो अपने रोल में ढल जाते हैं, देखकर लगता है उनकी जगह इस रोल में इतने अच्छे से कोई और फिट नहीं हो सकता.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay Sethupathi (@actorvijaysethupathi)

हिंदी स्पीकिंग 

एक तरफ जहां साउथ की फिल्मों को हिंदी डब करके हिंदी ऑडियंस तक पहुंचाया जाता था. अब साउथ स्टार्स हिंदी डबिंग का सहारा न लेकर खुद हिंदी बोलकर फैंस को इंप्रेस कर रहे हैं. एस एस राजामौली की फिल्म आर आर आर में साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर, द फैमिली 2 में सामंथा जैसे स्टार्स अपनी हिंदी से पहले ही इंप्रेस कर चुके हैं. अब फर्जी में भी विजय सेतुपति ने अपनी हिंदी से जान फूंक दी है. जिस तरह से विजय हिंदी टोन को कैरी करते हैं सुनने में बड़ा ही अच्छा लगता है. शो में हिंदी के डायलॉग जब वो बैलेंस बनाकर बोलते हैं तो देखने-सुनने में अच्छा लगता है. उनका हिंदी बोलने का स्टाइल-टोन ग्रिप बनाए रखता है. 

इंटेंस लुक

वेब शो में विजय का इंटेंस लुक कायल करता है. वो जिस तरह से देखते हैं, एक्शन करते हैं, गाड़ी में बैठते हैं...हर एक चीज में उनकी इंटेंसिटी देखते ही बनती है. शो में उनका ड्रेसिंग स्टाइल बेहद सिंपल है, लेकिन उनके रोल के साथ परफेक्ट जाता है और उनके इंटेंस लुक को निखारता है.

स्वैग

विजय सेतुपति फिल्मों में अपने एक्शन और स्वैग के लिए फेमस हैं. वो एक्शन करते हुए एंट्री लेते हैं, उसमें उनकी टशन-स्वैग सीट से बांधे रखने में कायम रहता है. फर्जी में भी कई मौकों पर विजय का स्वैग देखने को मिला है. उनकी स्वैग फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. 

कॉमिक टाइमिंग

विजय ने वेब शो में कॉमिक टाइमिंग को बखूबी पकड़ा है. एक सीरियस क्राइम वाली वेब शो में डेली रुटीन लाइफ से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों से जो कॉमेडी क्रिएट की जाती है, जिससे शो की स्टोरी लाइन को बीच बीच में हल्का रखा जाए, इसे विजय ने बेहद शानदार तरीके से पकड़ा है. खासतौर पर शो में मिनिस्टर पवन गहलोत (जाकिर हुसैन) संग विजय की कॉमेडी वेब शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने का काम करती है.

ये भी पढ़ें:

लाइफ पार्टनर को लेकर बोले Kartik Aaryan, 'मेरे कुत्ते कटोरी की तरह करे अनकंडीशनल लव...'

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर थ्रिलर और इंटेंस रोमांस के हैं शौकीन, तो मिस न करें 2026 के ये 5 टर्किश ड्रामा
2026 के 5 सबसे धांसू टर्किश ड्रामा, रोमांस और बदले की ऐसी कहानियां जो उड़ा देंगी होश
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'राइज एंड फॉल 2' में डबल एविक्शन, निहारिका तिवारी बनीं अल्टीमेट रूलर, सारा गुरपाल का हुआ राइज
'राइज एंड फॉल 2' में डबल एविक्शन से पलटा गेम, इन दो कंटेस्टेंट्स का सफर हुआ खत्म
Jailer 2 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी रजनीकांत की 'जेलर 2'? आ गई सारी डिटेल्स
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी रजनीकांत की 'जेलर 2'? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget