एक्सप्लोरर

Rise and Fall 2 Episode 21 Review: करण पटेल की धमाकेदार वापसी, दो हिस्सों में बंटा पेंटहाउस और बेसमेंट

'राइज एंड फॉल 2' के नए एपिसोड में करण पटेल की वापसी से शो का माहौल बदल गया. वहीं, पेंटहाउस और बेसमेंट में नई टीमें बनने के बाद कंटेस्टेंट्स के बीच नए ग्रुप बन गए हैं और मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

अमेजन प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. गेम में आगे बढ़ने के लिए कोई अपनी रणनीति बदल रहा है, तो कोई दूसरों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है. ऐसे में शो का हर एपिसोड दर्शकों के लिए दिलचस्प होता जा रहा है.

'राइज एंड फॉल 2' के एपिसोड 21 में जमकर हंगामा देखने को मिला. कायरा अनु और राज ग्रोवर शो से बाहर हो गए हैं. कायरा के जाने के बाद मनीष कश्यप और प्रियंका चाहर चौधरी भी टूट गए हैं. इन तीनों की तिकड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे थे. अब बेसमेंट में हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. गौतम गुलाटी वहां नया ग्रुप बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

करण पटेल की पेंटहाउस में एंट्री

'राइज एंड फॉल 2' में मजेदार ट्विस्ट तब आया, जब करण पटेल ने शो में वापसी की. वो कुछ दिन पहले खराब सेहत के चलते शो से बाहर हो गए थे, लेकिन अब मेडिकल टेस्ट कराने और फिट होने के बाद वो लौट आए हैं. उनकी वापसी से पेंटहाउस और बेसमेंट का पूरा माहौल बदल गया.

करण पटेल पेंटहाउस में जाएंगे या बेसमेंट में, इसका फैसला रूलर्स पर छोड़ दिया गया. ऋषभ जायसवाल को छोड़कर सभी ने कहा कि करण को पेंटहाउस में आना चाहिए. इसके बाद उनकी धूमधाम से पेंटहाउस में एंट्री हुई. स्वरा भास्कर समेत सभी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाई. पेंटहाउस में आने के बाद करण ने सभी कंटेस्टेंट्स से बातचीत की और घर के माहौल को समझने की कोशिश की.

शहजाद पूनावाला और इरिना रुडाकोवा की लड़ाई खत्म

पेंटहाउस में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा शहजाद पूनावाला और इरिना रुडाकोवा की लड़ाई को लेकर थी. इरिना ने शहजाद पर राजनीतिक धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से ही माहौल गरमाया हुआ था. हालांकि, शहजाद ने इन आरोपों से साफ इनकार किया. उन्होंने एक बार फिर मेकर्स को शो छोड़ने की धमकी भी दी. लेकिन करण पटेल की एंट्री के बाद दोनों के बीच सुलह हो गई.

दो हिस्सों में बंटा पेंटहाउस और बेसमेंट

'राइज एंड फॉल 2' का पहला हाफ खत्म हो चुका है और अब दूसरे हाफ में मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है. पेंटहाउस और बेसमेंट को दो-दो टीमों में बांट दिया गया है. अब शो में पेंटहाउस के अंदर भी टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा, वहीं बेसमेंट में भी कंटेस्टेंट्स अलग-अलग टीमों में बंटकर खेलेंगे.

पेंटहाउस की पहली टीम में स्वरा भास्कर, सारा गुरपाल और शहजाद पूनावाला हैं. वहीं, दूसरी टीम में करण पटेल, इरिना रुडाकोवा और ऋषभ जायसवाल शामिल हैं. बेसमेंट की पहली टीम में गौतम गुलाटी, जसवंत और प्रियंका हैं, जबकि दूसरी टीम में काजल राघवानी, मनीष कश्यप और सोनम मलिक शामिल हैं.

कौन किसकी टीम में शामिल हुआ?

इसके बाद रूलर्स को रेड रूम में बुलाया गया. वहां दोनों टीमों को बेसमेंट की एक-एक टीम चुनकर अपने साथ जोड़ने के लिए कहा गया. इस दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस हुई और सभी ने अपनी पसंद के हिसाब से टीम चुनने की कोशिश की.

स्वरा भास्कर, सारा गुरपाल और शहजाद पूनावाला की टीम ने काजल राघवानी, मनीष कश्यप और सोनम मलिक को चुना. वहीं, करण पटेल, इरिना रुडाकोवा और ऋषभ जायसवाल की टीम को गौतम गुलाटी, जसवंत और प्रियंका का साथ मिला. अब देखना होगा कि टीमों में हुए इस बदलाव के बाद शो का गेम किस दिशा में जाता है.

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Rise and Fall 2: किसी की आंखों से छलके आंसू तो किसी के चेहरे पर आई मुस्कान, परिवार से मिलकर इमोशनल हुए वर्कर्स
'राइज एंड फॉल 2' में फैमिली की एंट्री से बदला माहौल, अपनों को देख छलके वर्कर्स के आंसू
नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं ये 5 चीनी एक्शन ड्रामा, एक बार देखना शुरू किया तो बिंज वॉच करेंगे
नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं ये 5 चीनी एक्शन ड्रामा, एक बार देखना शुरू किया तो बिंज वॉच करेंगे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
खून, धोखा और सस्पेंस, नेटफ्लिक्स की ये 7 धांसू स्पेनिश क्राइम थ्रिलर हिला देंगी आपका दिमाग
मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस का है शौक, तो नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें ये 7 स्पेनिश सीरीज
Advertisement

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget