एक्सप्लोरर

'कुली' ओटीटी पर तो आ गई लेकिन देखना हुआ मुश्किल, हिंदी दर्शक हो रहे निराश

Coolie Ott Release: रजनीकांत की इस एक्शन फिल्म का सभी को ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था. अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. लेकिन इससे हिंदी दर्शकों को तकलीफ हुई है.

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म कुली ने दर्शकों को एंटरटेन के पहले लंबा इंतजार करवाया था. ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का ऋतिक रोशन की वॉर 2 के साथ महाक्लैश भी हुआ था.

हालांकि रजनीकांत स्टारर इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. अब इस फिल्म का ओटीटी रिलीज हो चुका है लेकिन अब इससे हिंदी फैंस को काफी निराशा हुई है.

ओटीटी रिलीज से क्यों निराश हो रहे हैं हिंदी फैंस?            
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर ‘कुली’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लंबे इंतजार के बाद अब फैंस घर बैठे इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं. 11 सितंबर से रजनीकांत स्टारर ये फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर रही है.

फिलहाल इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और तमिल भाषा में ही रिलीज किया गया है जिससे हिंदी फैंस काफी निराश हुए हैं. अभी फिल्म के हिंदी वर्जन के ओटीटी पर रिलीज होने में और समय लग सकता है.

रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स थिएटर्स रिलीज के 8 सप्ताह बाद कुली को हिंदी में ओटीटी पर स्ट्रीम करे सकते हैं. अगर आप हिंदी डब्ड वर्जन का इंतजार किए बिना 'कुली' देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो इसे प्राइम वीडियो पर सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

हिंदी संग तेलुगु फैंस को भी हुई परेशानी

सोशल मीडिया पर ऑडिएंस जमकर अपनी निराशा जता रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट कर मेकर्स से पूछा कि फिल्म का हिंदी वर्जन कब रीलिज होगा. साथ ही कई कॉमेंट्स ऐसे भी देखने को मिले जहां तेलुगु ऑडियंस ने भी अपनी दिक्कतों का खुलासा किया.
कुली' ओटीटी पर तो आ गई लेकिन देखना हुआ मुश्किल, हिंदी दर्शक हो रहे निराश

 

कुली की स्टारकास्ट
रजनीकांत स्टारर इस फिल्म में आपको एक्शन और रोमांच का अदभुत कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. फिल्म ने थिएटर्स में छप्पर फाड़ कमाई की और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर भी ये दर्शकों को 4 भाषाओं में इंप्रेस करने के लिए तैयार है. सैक्निल्क के रिपोर्ट के मुताबिक इस मल्टी स्टारर फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस में 284.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

फिल्म के स्टारकास्ट पर गौर करें तो इसमें रजनीकांत के अलावा साउथ के पॉपुलर अभिनेता नागार्जुन, सुबिन शाहिर, श्रुति हासन, सत्यराज, रचिता राम, उपेंद्र राव और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने मुख्य निभाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया
तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट
'कोई फर्क नहीं पड़ता...', रोहित शेट्टी खोलेंगे कंटेस्टेंट्स की पोल, टास्क में फेल होते ही खुल जाएगा सारा सच
'कोई फर्क नहीं पड़ता...', रोहित शेट्टी खोलेंगे कंटेस्टेंट्स की पोल, टास्क में फेल होते ही खुल जाएगा सारा सच
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget