एक्सप्लोरर

Wednesday Box Office Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का बजा डंका, कौन लाखों में सिमटी? जाने- पूरा हिसाब-किताब

Wednesday Box Office Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर कमाई की रेस में कई फिल्में दौड़ी. जानते हैं इसमें कितने बाजी मारी और कौन सी पीछे रह गई.

इस हफ़्ते भी कई फ़िल्में सिनेमाघरों में दर्शकों को फुल एंटरटेन कर रही हैं. जहां हिंदी फ़िल्मों 'परम सुंदरी', 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' सिनेमाघरों में मौजूद हैं तो वहीं हॉलीवुड फ़िल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' भी थिएटर में धमाल मचा रही है. इनके अलावा, तमिल फ़िल्म 'मद्रासी' और मलयालम फ़िल्म 'लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा' ने भी सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींचा. ऐसे में चलिए जानते हैं कि इन फ़िल्मों ने बुधवार को अपने खाते में कितनी कमाई जोड़ी है?

बागी 4 ने बुधवार को कितना किया है कलेक्शन?
टाइगर श्रॉफ, हरनाज़ कौर संधू और सोनम बाजवा की फिल्म 'बागी 4' वीकडेज में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही है. हालांकि ये यह अन्य फिल्मों के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर अब भी छाई हुई है. इस फिल्म ने रिलीज के पांच दिनो में भारत में 39.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक बागी 4 ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 2.25 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ बागी 4 की 6 दिनों की कुल कमाई अब 42 करोड़ रुपये हो गई है.


Wednesday Box Office Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का बजा डंका, कौन लाखों में सिमटी? जाने- पूरा हिसाब-किताब

द बंगाल फाइल्स ने बुधवार को कितना किया कलेक्शन
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर पिट गई है. इस फिल्म ने सोमवार को केवल 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद मंगलवार को मामूली बढ़ोतरी के साथ टिकट काउंटर पर 1.29 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ 'द बंगाल फाइल्स' ने पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 9.19 करोड़ रुपये कमा लिए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द बंगाल फाइल्स ने रिलीज के छठे दिन 1 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ द बंगाल फाइल्स की 6 दिनों की कुल कमाई अब 10.25 करोड़ रुपये हो गई है.


Wednesday Box Office Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का बजा डंका, कौन लाखों में सिमटी? जाने- पूरा हिसाब-किताब

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स ने बुधवार को कितनी की कमाई
हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' दर्शकों को पसंद आ रही है अंग्रेजी भाषा में बनी इस फिल्म ने मंगलवार यानी रिलीज़ के पांचवें दिन 5.5 करोड़ रुपये कमाए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स ने रिलीज के छठे दिन 3.25 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स की 6 दिनों की कुल कमाई अब 64.25 करोड़ रुपये हो गई है.


Wednesday Box Office Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का बजा डंका, कौन लाखों में सिमटी? जाने- पूरा हिसाब-किताब

मद्रासी ने बुधवार को कितनी की कमाई?
एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और लिखित मद्रासी एक साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है और ये इस साल की मच अवेटेड मूवीज में से एक है. फिल्म में शिवकार्तिकेयन रुक्मिणी वसंत, विद्युत जामवाल, बीजू मेनन, विक्रांत, शबीर कल्लारक्कल, सचाना नामीदास और प्रेम कुमार ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म की शुरुआत अच्छी हुई थी लेकिन मिड वीक में ये मंदी का शिकार हो गई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पांच दिनों में 44.5 करोड़ कमाए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मद्रासी ने रिलीज के छठे दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इसकी 6 दिनों की कुल कमाई अब 46.75 करोड़ रुपये हो गई है.


Wednesday Box Office Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का बजा डंका, कौन लाखों में सिमटी? जाने- पूरा हिसाब-किताब

परम सुंदरी ने दूसरे बुधवार कितनी क कमाई
बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन पूरे कर लिए हैं. अब इसकी कमाई घटकर लाखों में रह गई है. 12वें दिन जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​स्टारर इस फिल्म ने 90 लाख रुपये कमाए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक परम सुंदरी ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 60 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ परम सुंदरी की 13 दिनों की कुल कमाई अब 48.25 करोड़ रुपये हो गई है.


Wednesday Box Office Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का बजा डंका, कौन लाखों में सिमटी? जाने- पूरा हिसाब-किताब

लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा ने दूसरे बुधवार कितना किया केलक्शन
कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर "लोकाह चैप्टर 1 चंद्रा" बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखे हुए है. फिल्म ने अब अपने पहले चौदह दिन पूरे कर लिए हैं और बॉक्स ऑफिस पर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है. इस फिल्म के पहले हफ्ते का कलेक्शन 54.7 करोड रुपये था. वहीं 9वें दिन इसने 7.65 करोड़, 10वें दिन 10 करोड़, 11वें दिन 10.15 करोड़, 12वें दिन 5.9 करोड़ और 13वें दिन 5.1 करोड़ का कलेक्शन किया.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा ने रिलीज के 14वें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा की 14 दिनों की कुल कमाई अब 97.75 करोड रुपये हो गई है.


Wednesday Box Office Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का बजा डंका, कौन लाखों में सिमटी? जाने- पूरा हिसाब-किताब

ये भी पढ़ें:-कितनी है करिश्मा कपूर की नेटवर्थ, संजय कपूर से तलाक के बाद एक्ट्रेस को क्या-क्या मिला था? जानें यहां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget