एक्सप्लोरर

Pushpa 2 OTT Streaming: 'पुष्पा 2' ने रिलीज से पहले ही निकाल लिया आधा बजट! Netflix ने इतने करोड़ में खरीदे ओटीटी राइट्स

Pushpa 2 OTT Streaming Rights: 'पुष्पा 2' इसी साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की पहले ही इसके ओटीटी राइट्स बिक गए हैं. करोड़ों की डील के साथ मेकर्स ने फिल्म का आधा बजट निकाल लिया है.

Pushpa 2 OTT Streaming Rights: 'पुष्पा- द राइज' की धमाकेदार सक्सेस के बाद दर्शक फिल्म के सीक्वल का पलकें बिछाकर इंतजारप कर रहे हैं. अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' इसी साल पर्दे पर दस्तक देने वाली है. 'पुष्पा 2' इसी साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन रिलीज से कई महीने पहले ही फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक गए हैं और 'पुष्पा 2' ने इस डील के साथ अपना आधा बजट निकाल लिया है.

'पुष्पा 2' के ओटीटी राइट्स डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं. फिल्म के मेकर्स और नेटफ्लिक्स के बीच करोड़ों की डील हुई है. आकाशवाणी की मानें तो नेटफ्लिक्स ने अल्लू अर्जुन स्टारर इस मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्म के लिए मेकर्स को 270 करोड़ रुपए चुकाए हैं. इस तरह 'पुष्पा 2' डिजिटल राइट्स के मामले में सबसे ज्यादा महंगी भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

फिल्म ने निकाला आधा बजट
'पुष्पा 2' ने 270 करोड़ में ओटीटी राइट्स बेचकर अपना आधा से ज्यादा बजट निकाल लिया है. दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपए है.

ओटीटी पर बिकने वाली चौथी सबसे महंगी फिल्म बनी
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ओटीटी पर बेची जाने वाली चौथी सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन गई है. इससे पहले तीसरे नंबर पर 'केजीएफ चैप्टर- 2' है जिसके राइट्स प्राइम वीडियो ने 320 करोड़ रुपए में खरीदे थे. दूसरे नंबर पर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' है. प्रभास की फिल्म को दो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स नेटफ्लिक्स (175 करोड़) और प्राइम वीडियो (200 करोड़) ने मिलकर 375 करोड़ रुपए में खरीदे थे. वहीं पहले नंबर पर 'आरआरआर' है जिसके राइट्स नेटफ्लिक्स, जी5 और हॉटस्टार ने 385 करोड़ रुपए में खरीदे थे.

'पुष्पा 2' के दो गाने हुए रिलीज
सुकुमार के डायरेक्शन में बनी 'पुष्पा 2' पहले 15 अगस्त को ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी. हालांकि बाद में फिल्म की रिलीज डेट टल गई. फिल्म का टाइटल सॉन्ग और 'अंगारो' रिलीज हो चुका है जो दर्शकों को काफी पसंद आया. अब दर्शक फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत की इमरजेंसी पर उठी बैन की मांग तो सामने आया फिल्मी सितारों का रिएक्शन, बोले- 'धमकी देने वाले देते रहते हैं'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 नई फिल्में-सीरीज, मजेदार होगा वीकेंड
'नए अध्याय में स्वागत है...', Ashram 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, शूटिंग शुरू
'नए अध्याय में स्वागत है...', Ashram 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, शूटिंग शुरू
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget