एक्सप्लोरर

'मिर्जापुर' के गुड्डू भैया फिर मचाएंगे धमाल, प्राइम वीडियो ने क्राइम थ्रिलर ‘राख’ का ऐलान किया

Raakh Announcement: अजी फजल एक बार फिर क्राइम थ्रिलर में धमाल मचाते नजर आने वाले हैं. उनकी नई वेब सीरीज की अनाउंसमेंट हो गई है जिसमें वो सोनाली बेंद्रे के साथ नजर आएंगे.

मिर्जापुर में गोलियां चलाने वाले गुड्डू भैया अब एक पुलिस ऑफिसर बनने जा रहे हैं. प्राइम वीडियो ने एक दिलचस्प सीरीज की अनाउंसमेंट कर दी है. जिसमें अली फजल के साथ सोनाली बेंद्रे और  आमिर बशीर लीड रोल में नजर आएंगे. इस सीरीज का नाम राख है. ये एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है, जिसमें अपराध और न्याय के बीच की मनोवैज्ञानिक जटिलताओं को दिखाया जाएगा. सुनने में ही कहानी काफ़ी दमदार लग रही है.

कब रिलीज होगी राख

राख की रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है लेकिन ये 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी और एक साथ 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी. सीरीज का पोस्टर सामने आ गया है जिसमें अली फजल पुलिस ऑफिसर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं. जिसके बाद से लोगों में इसे लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है. प्राइम वीडियो ने अली का लुक शेयर करते हुए लिखा- 'न्याय राख से उठेगा.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

राख को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है. डायलॉग्स आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं, इसे लिखा और को-डायरेक्ट किया है अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने. राख की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें एक और ओरिजिनल सीरीज देखने को मिलने वाली है.

सीरीज के डायरेक्टर प्रोसित ने कहा- 'प्राइम वीडियो के सपोर्ट और हमारी कास्ट अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर की शानदार एक्टिंग ने इस कहानी को और गहराई दी है. मुझे बहुत खुशी है कि हम इस दमदार और सोचने पर मजबूर करने वाली सीरीज को दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाने जा रहे हैं.'

बता दें हाल ही में प्राइम वीडियो पर एक और ओरिजिनल सीरीज अंधेरी रिलीज हुई है. ये एक हॉरर सीरीज है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसमें सुरवीन चावला, प्राजक्ता कोली समेत कई एक्टर्स अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. सीरीज को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: एल्विश यादव के घर के बाहर इस गैंग ने बरसाई गोलियां, जानिए क्या बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक नहीं होंगे बोर, रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget