एक्सप्लोरर

Panchayat Season 4 Shooting: 'पंचायत 4' की शूटिंग शुरू, ठहाके लगाते दिखे प्रह्लाद चा, सेट से सामने आईं शानदार तस्वीरें

Panchayat Season 4 Shooting: मच अवेटेड ओरिजिनल सीरीज पंचायत के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग ने 'पंचायत सीजन 4' के सेट से कई तस्वीरें शेयर की हैं.

Panchayat Season 4 Shooting: प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज 'पंचायत' का हर सीजन शानदार और कामयाब रहा. इस साल वेब सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. अब फैंस सीरीज के अगले सीजन यानी 'पंचायत 4' का इंतजार कर रहे हैं. तो हम आपको बता दें कि इस मच अवेटेड ओरिजिनल सीरीज पंचायत के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है.

भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में दिल जीतने के बाद, पॉपुलर कॉमेडी-ड्रामा फिर से एक्शन में आ गया है और इसके चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग ने 'पंचायत सीजन 4' के सेट से कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय और फैजल मलिक पंचायत के अगले रोमांचक चैप्टर को ऑफिशियल स्टार्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

तस्वीरों में दिखी स्टार कास्ट
पहली तस्वीर में जितेंद्र कुमार चंदन रॉय के साथ बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं. दूसरी फोटो फुलेरा के बोर्ड की है जिसमें शूटिंग शुरू होने की जानकारी भी दी गई है. अगली तस्वीर में प्रह्लाद चा यानी फैजल मलिक दूसरे कलाकारों के साथ मुस्कुराते दिख रहे हैं. वहीं कई फोटोज में प्रधान जी भी नजर आ रहे हैं.

'पंचायत सीजन 4' की स्टार कास्ट
'पंचायत सीजन 4' को द वायरल फीवर (TVF) बना रही है, जिसे दीपक कुमार मिश्रा ने क्रिएट, चंदन कुमार ने लिखा और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्ट किया है. सीरीज में प्यारे सचिव जी की भूमिका में जितेंद्र कुमार लीड रोल में हैं, साथ ही रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सांविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे असाधारण कलाकार भी अहम रोल्स में हैं. 

कब रिलीज होगी 'पंचायत सीजन 4'?
ओरिजनल कलाकारों के साथ-साथ फैंस पंचायत में नए किरदारों को भी शामिल होते हुए देख सकते हैं. सीरीज की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: 'रामायण' की शूटिंग हुई पूरी, लक्ष्मण से दशरथ तक, सामने आई स्टार कास्ट की कंफर्म लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 OTT Release: 'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget